Traffic Challan Cancellation Rule: ट्रैफिक के नियमों का अगर आप उल्लंघन करते ही चालान काट दिया जाता है. आजकल ये प्रक्रिया ऑनलाइन हो रही है. यानी इधर आपने ट्रैफिक रूल तोड़े और उधर ऑनलाइन आपके पास चालान का बिल आ जाएगा. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि आप गाड़ी सही चलाते हैं और किसी भी ट्रैफिक रूल का उल्लंघन न करने पर भी आपके पास गलत चालान आ जाता है. हालांकि ये जानबूझ कर नहीं किया जाता है. नंबर प्लेट में गड़बड़ी, सिस्टम में गड़बड़ी या किसी अन्य वाहन के नंबर से मिलते-जुलते नंबर होने के कारण ऐसा हो सकता है.
अगर आपके साथ ऐसा हो गया है तो परेशान न हों. क्योंकि आप अपने गलत चालान को रद्द करा सकते हैं. अब आपको बिना किसी गलती के जुर्माना भरने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा. आप अपना चालान ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से रद्द करा सकते हैं. आइये जानते हैं कि नियम क्या कहते हैं और चालान रद्द कराने की आसान प्रक्रिया क्या है.
ऑनलाइन और ऑफलाइन चालान कैसे कैंसल कराएं ?
गलत चालान रद्द करने के लिए, आपको सबसे पहले ई-चालान परिवहन पोर्टल पर जाना होगा. वहां आपको “शिकायत” ऑप्शन मिलेगा. आपको चालान नंबर, वाहन नंबर, मोबाइल नंबर और जरूरी दस्तावेज जैसे आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन की एक तस्वीर अपलोड करनी होगी. आपको यह भी बताना होगा कि चालान गलत क्यों है. इसके बाद, ट्रैफिक विभाग जांच करेगा और चालान कैंसल कर देगा.
आप चाहें तो ट्रैफिक पुलिस कार्यालय में जाकर लिखित शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं. जांच के बाद, चालान आमतौर पर रद्द कर दिया जाता है और कोई जुर्माना नहीं लगता. लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप समय पर शिकायत दर्ज कराएं. क्योंकि लंबित चालान के कारण आपको कानूनी नोटिस या लाइसेंस निलंबन भी हो सकता है.
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
12 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
14 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
14 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
15 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
17 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
19 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
20 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
20 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
21 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines