हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Top 10 Richest 2025: पहले नंबर पर पूरे साल रहा मस्‍क का कब्‍जा, दूसरे पायदान पर होता रहा फेरबदल

2025 की लिस्ट में दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर लोग यानी बिलियनेयर्स की ल‍िस्‍ट में खूब फेरबदल देखा गया. वैसे तो पहले नंबर पर पूरे साल एलन मस्‍क जमे रहे, लेक‍िन दूसरे नंबर पर नाम बदलते रहे. कई नाम ल‍िस्‍ट से बाहर भी हो गए. जानें साल 2025 में दुन‍िया के टॉप 10 बिलियनेयर कौ हैं?

विज्ञापन

Top 10 richest people in the world 2025: ये साल अब खत्‍म हो रहा है और इसके साथ ही दुन‍िया के 10 सबसे अमीर लोगों की नई ल‍िस्‍ट भी आ गई है. वैसे देखा जाए तो साल 2025 में पूरे साल टॉप 10 सबसे अमीर (Top 10 richest) की ल‍िस्‍ट में बदलाव होता रहा, लेक‍िन टेस्ला और स्पेसएक्स के फाउंडर एलन मस्क, पहले नंबर पर जमे रहे. यह टाइटल उन्होंने मई 2024 से अपने पास रखा है. दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स एलन मस्‍क की नेट वर्थ लगभग $480.5 बिलियन है. जल्‍दी ही वह इतिहास के पहले ट्रिलियनेयर भी बन जाएंगे क्‍योंक‍ि संभावित $1 ट्रिलियन के स्टॉक कंपनसेशन पैकेज को मंजूरी म‍िल गई है.

लैरी पेज दूसरे नंबर पर आए

नवंबर 2025 में गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज (Google cofounder Larry Page) ने छलांग मारकर दूसरे स्‍थान पर कब्‍जा कर ल‍िया. ओरेकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन को पीछे छोड़कर वह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी (world second-richest person) बन गए.

फोर्ब्स ने बताया कि पेज की दौलत में यह बढ़ोतरी अल्फाबेट के स्टॉक में AI मोमेंटम पर एक हफ्ते तक जारी रैली की वजह से हुई, जबकि ओरेकल के शेयर में पिछले हफ्ते भारी गिरावट आई थी.

विज्ञापन

टॉप 10 में सभी पुरुष
हैरानी की बात यह है कि दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर लोगों में स‍िर्फ पुरुष हैं. एक भी मह‍िला नहीं है. इस टॉप 10 में भी नौ अमेरिकी हैं. स‍िर्फ एक LVMH के बर्नार्ड अर्नाल्ट अपवाद हैं, जो फ्रांस से हैं. वह रैंकिंग में 10वें स्थान से 7वें स्थान पर आ गए हैं.

अरबपतियों ने बनाया र‍िकॉर्ड
बढ़ते वैल्यूएशन और मार्केट की बदलती ताकत की वजह से, अरबपतियों की संख्या और उनकी नेट वर्थ दोनों बढ़ी है. साल 2025 में, फोर्ब्स बिलियनेयर्स लिस्ट (Forbes Billionaires List 2025) में दुनिया भर में 3028 अरबपतियों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ऐसा इतिहास में पहली बार हो रहा है, जब 3000 का आंकड़ा पार किया.

विज्ञापन

बिल गेट्स टॉप 10 से बाहर
अक्टूबर 2024 में ब‍िल गेट्स टॉप 10 सबसे अमीर लोगों की ल‍िस्‍ट से बाहर हो गए. उनकी दौलत में काफी कमी आई है.

टॉप 10 सबसे अमीर अभी कौन है?
1 एलन मस्‍क
2 मार्क जुकरबर्ग, फेसबुक
3 जेफ बेजोस, अमेजन
4 लैरी एलिसन, ओरेकल
5 बर्नार्ड अर्नाल्ट और परिवार, LVMH
6 वॉरेन बफेट, बर्कशायर हैथवे
7 लैरी पेज, गूगल
8 सर्गेई ब्रिन, गूगल
9 अमानसियो ओर्टेगा, जारा
10 स्टीव बाल्मर, माइक्रोसॉफ्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola