Swiggy Credit Card: ऑनलाइन फूड-डिलीवरी प्लेटफॉर्म Swiggy और HDFC बैंक ने बुधवार को स्विगी एचडीएफसी बैंक सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड (Swiggy HDFC Bank co-branded credit card) लॉन्च करने के संबंध जानकारी दी। स्विगी की तरफ से पहला ऐसा कार्ड होगा। यह सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड मास्टरकार्ड पेमेंट नेटवर्क के तहत आएगा। कंपनी के अनुसार, क्रेडिट कार्ड कार्डधारकों को स्विगी सहित विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिवार्ड और बेनिफिट प्रदान करेगा।
स्विगी के मुख्य वित्तीय अधिकारी राहुल बोथरा ने एक बयान में कहा, ‘हम मानते हैं कि आधुनिक उपभोक्ता सक्रिय रूप से रिवार्ड, ऑफ़र और कैशबैक प्लान को तलाशते हैं जो उनके खर्च में बहुत जरूरी भी होता है। इसे ध्यान में रखते हुए, हमने HDFC बैंक और मास्टरकार्ड के साथ साझेदारी में यह कार्ड लॉन्च किया है जो विभिन्न श्रेणियों में रोजमर्रा की खरीदारी को अधिक फायदेमंद और सुविधाजनक बनाएगा।’
और पढ़िए – Swiggy, Zomato से सस्ता फूड उपलब्ध करा रहा है ONDC, चेक करें डायरेक्ट लिंक और ऑर्डर करने का तरीका
Swiggy-HDFC Bank co-branded credit card के फायदे
क्रेडिट कार्ड यूजर कई प्रकार के लाभों को इस कार्ड की मदद से पा सकते हैं। इसमें मुख्य तौर स्विगी से खाना मंगाना, तुरंत किराने के सामान की डिलीवरी, डाइनिंग आउट आदि पर खर्च पर 10 प्रतिशत कैशबैक शामिल है।
कार्डधारकों को कई प्लेटफार्मों पर खरीदारी करने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक भी मिलेगा, जिसमें प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, नाइका, ओला, उबर, PharmEasy, NetMeds, BookmyShow और कई अन्य शामिल हैं।
अतिरिक्त 5% कैशबैक का यह लाभ Nike, H&M, Adidas, Zara और अन्य जैसी वेबसाइटों पर भी लागू होगा। इसके अलावा, ग्राहकों को अन्य खर्चों पर 1% वापस भी मिलेगा। कार्डधारकों को स्विगी मनी के रूप में कैशबैक मिलेगा जिसका उपयोग विभिन्न लेनदेन के लिए स्विगी में किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
ब्रोकरेज फर्मों ने जताया भरोसा, 5G से AI तक कमाई बढ़ाने की उम्मीद
7 hrs agoJio IPO: रिलायंस जियो के आईपीओ पर देश-विदेश के बड़े निवेशकों की नजर
8 hrs ago'रिलायंस ने स्टेक होल्डर्स के लिए वेल्थ बनाया', Jio IPO पर बोले एक्सपर्ट
13 hrs agoकैंसर के इलाज के लिए LIC देगा लाखों का फंड, आगे की किस्तें भी होंगी माफ
16 hrs agoदिवाली से पहले आएगी पीएम किसान योजना 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
17 hrs agoमहानवमी पर धड़ाम हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को लगा तगड़ा झटका
17 hrs ago5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने के लिए भारत को करना होगा और इंतजार, जानें वजह
18 hrs agoट्रेन में रील चलाने और शोर मचाने पर भारी जुर्माना, जब्त हो सकता है टिकट
19 hrs agoत्योहारों के बाद महंगे होंगे रोजमर्रा के सामान, जानें क्या है वजह
20 hrs agoबीपी-शुगर के मरीजों को मिलेगा पूरा इंश्योरेंस क्लेम, कोर्ट का सख्त आदेश
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines