Share Market Crash Today: महानवमी पर शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 538 अंक टूटा, निवेशकों के डूबे 3.23 लाख करोड़ रुपये

Stock Market Today 19 October 2026: महानवमी के दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स 538 अंक फिसलकर बंद हुआ, जिससे निवेशकों के 3.23 लाख करोड़ रुपये डूब गए. जानिए बाजार के गिरने की पूरी वजह.

Share Market Fall on Maha Navami October 19 2026: Sensex Nifty Crash and Market Capitalization Loss Details in Hindi.

सप्‍ताह के पहले ही द‍िन शेयर बाजार में हहाकार देखने को म‍िला. सेंसेक्स 538 अंक ग‍िर गया. निवेशकों के 3.23 लाख करोड़ रुपये डूब गए. (Photo - AI)

त्योहारों के इस सीजन में शेयर बाजार (Share Market) के निवेशकों के लिए सोमवार का दिन किसी झटके से कम नहीं रहा. आज यानी 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी के पावन अवसर पर भारतीय शेयर बाजार में अचानक भारी बिकवाली देखने को मिली. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत तो हरे निशान के साथ हुई थी, लेकिन यह खुशी कुछ ही मिनटों में काफूर हो गई. देखते ही देखते बाजार गोता लगाने लगा और निवेशकों की गाढ़ी कमाई के 3.23 लाख करोड़ रुपये मिनटों में साफ हो गए.

विज्ञापन

चंद मिनटों में कैसे पलटा बाजार का मिजाज?

सोमवार सुबह जब बाजार खुला, तो शुरुआती संकेत अच्छे थे और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों बढ़त के साथ खुले थे. लेकिन कुछ ही सेकंड में माहौल पूरी तरह बदल गया. सेंसेक्स अपनी पिछली क्लोजिंग से 538 अंक फिसलकर सीधे 74,191.21 के निचले स्तर तक लुढ़क गया. निफ्टी में भी जबरदस्त बिकवाली देखी गई और यह 175 अंक से ज्यादा टूटकर 22,970.50 के लेवल पर आ गया. लगातार दो दिनों से बाजार में जो तेजी बनी हुई थी, उस पर इस अचानक आई गिरावट ने ब्रेक लगा दिया है.

विज्ञापन

निवेशकों की झोली से स्वाहा हुए 3.23 लाख करोड़ रुपये
बाजार की इस अचानक आई सुनामी का सबसे बड़ा असर निवेशकों के पोर्टफोलियो पर पड़ा है. बीते शुक्रवार (16 अक्टूबर) को जब बाजार बंद हुआ था, तब बीएसई (BSE) पर लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप 4,73,46,932 करोड़ रुपये था.

सोमवार को बाजार खुलते ही बिकवाली के कारण यह घटकर ₹4,70,22,982 करोड़ पर आ गया. इसका सीधा मतलब यह है कि चंद मिनटों के भीतर ही निवेशकों के करीब ₹3,23,950 करोड़ डूब गए.

विज्ञापन

पिछले हफ्ते रहा था बाजार शानदार
महानवमी की इस गिरावट से ठीक पहले, पिछले हफ्ते बाजार का हाल काफी शानदार रहा था. दुनिया भर से मिले अच्छे संकेतों और IT शेयरों में खरीदारी के दम पर पिछले हफ्ते सेंसेक्स में कुल 2,256 अंक (3.11%) और निफ्टी में 625 अंक (2.77%) की जोरदार तेजी दर्ज की गई थी. लेकिन आज की बिकवाली ने उस जोश को थोड़ा फीका जरूर कर दिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ