Swiggy IPO: 13 नवंबर को स्विगी कंपनी शेयर बाजार में उतरेगी। जिसके बाद स्विगी के करीब 5,000 कर्मचारी करोड़पति बन जाएंगे। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, IPO से सभी कर्मचारियों को करीब 9,000 करोड़ का फायदा होगा। इसमें वह कर्मचारी शामिल होंगे जिन्हें कंपनी ने ESOP (Employee stock ownership plan) दिया है। इसके साथ ही स्विगी उन कंपनियों में शामिल हो जाएगी, जो अपने कर्मचारियों को शेयर देती है।
Swiggy की एक बड़ी पहल
स्विगी कंपनी की इस पहल को भारतीय स्टार्टअप्स के इतिहास में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। क्योंकि कोई भी कंपनी अपने कर्मचारियों के लिए इस तरह का फैसला नहीं लेती है। ऐसी कंपनियों की संख्या बहुत ही कम है। ESOP को आसान भाषा में समझें तो कंपनी इसमें अपने कर्मचारियों को शेयर का ऑप्शन देती है। जिसके बाद जब भी कंपनी की लिस्टिंग होती है, तो कर्मचारियों को कंपनी के शेयर से मुनाफा मिलता है।
ये भी पढ़ें: खत्म हुआ JioHotstar डोमेन का बवाल! रिलायंस इस नाम से शुरू कर सकता है अपना OTT प्लेटफॉर्म
मुंबई से होगा शुरू
स्विगी लिमिटेड के शेयरों का कारोबार बुधवार को मुंबई से शुरू होगा। पिछले हफ्ते स्विगी के शेयर की कीमत 371 से 390 रुपये के बीच रही। इस साल भारत की दूसरी सबसे बड़ी लिस्टिंग में स्विगी शामिल थी। इस दौरान कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के रिकॉर्ड-तोड़ 3.3 बिलियन (330 करोड़) डॉलर के आईपीओ से पीछे रही। इस पर स्ट्रेटफिक्स कंसल्टिंग के सह-संस्थापक मुकुल गोयल का कहना है कि ‘स्विगी का आईपीओ न केवल भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था में बढ़ते विश्वास को दिखाता है, बल्कि कमर्शियल सेक्टर कम्पेटिटिव डायनामिक्स को भी दिखाता है।’
Swiggy का ये कदम बिजनेस की दुनिया में एक बड़ी शुरुआत है। ESOP योजना और आगामी IPO भारतीय स्टार्टअप्स के लिए एक नए चैप्टर की शुरुआत कही जा रही है। इससे न केवल कंपनी के कर्मचारियों को पैसे कमाने का मौका मिलेगा, बल्कि यह भारतीय स्टार्टअप्स के लिए भी अच्छा माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: स्विगी, जोमैटो और बिगबास्केट को झटका! FSSAI ने एक्सपायरी डेट को लेकर किया ये बड़ा बदलाव
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
2 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
4 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
4 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
5 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
6 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
8 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
9 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
10 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
10 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines