शेयर बाजार पर बुधवार को पहलगाम हमले का असर नजर आया। मार्केट उछाल के साथ जरूर बंद हुआ, लेकिन जितनी तेजी आनी चाहिए थी उतनी नहीं आई। हालांकि, अच्छी बात यह है कि विदेशी निवेशकों ने फिर से खरीदारी शुरू कर दी है और यूएस-चीन के बीच ट्रेड वॉर भी खत्म होने के संकेत मिले हैं। आज कुछ ऐसी कंपनियों के शेयर फोकस में रह सकते हैं, जिनकी कारोबारी गतिविधियों को लेकर 23 अप्रैल को बाजार बंद होने के बाद बड़ी खबरें सामने आई थीं। चलिए ऐसे स्टॉक्स पर एक नजर डालते हैं।
Tata Consumer Products
टाटा समूह की इस कंपनी ने अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं। टाटा कंज्यूमर ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसका मुनाफा 217 करोड़ से बढ़कर 345 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इस दौरान, कंपनी की कंसोलिडेटेड इनकम सालाना आधार पर 3,927 करोड़ से बढ़कर 4,608 करोड़ रुपये हो गई है। ये नतीजे कंपनी के स्टॉक के लिए बूस्ट का काम कर सकते हैं, जो बुधवार को बढ़त के साथ 1,145 रुपये पर बंद हुआ। इस साल अब तक यह शेयर 24.42% मजबूत हुआ है।
Bajaj Finance Ltd
बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने कल बाजार बंद होने के बाद बताया कि वह अपने निवेशकों को डिविडेंड देने जा रही है। कंपनी के अनुसार, निदेशक मंडल की 29 अप्रैल को होने वाली बैठक में कारोबारी साल 2024-25 के लिए डिविडेंड पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा, मीटिंग में स्टॉक स्प्लिट पर भी कोई फैसला हो सकता है। बजाज फाइनेंस का शेयर पिछले सत्र में ग्रीन लाइन पर बंद हुआ। 9,305 रुपये के भाव पर मिल रहा ये स्टॉक इस साल अब तक 34.17% चढ़ा है।
Dalmia Bharat Ltd
डालमिया भारत ने चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा साल-दर-साल (YoY) आधार पर बढ़कर 435 करोड़ हो गया है। जबकि कंसोलिडेटेड इनकम में गिरावट देखने को मिली है। इनकम 4,307 करोड़ से घटकर 4,091 करोड़ रुपये पर आ गई है। डालमिया भारत ने अपने निवेशकों के लिए 5 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी का शेयर बुधवार को बढ़त के साथ 1,903.80 रुपये पर बंद हुआ। इस साल अब तक यह 7.50% ऊपर चढ़ा है।
360 One Wam Ltd
इस वेल्थ एंड एसेट मैनेजमेंट कंपनी के तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं। इस दौरान, कंपनी का नेट मुनाफा (PAT) सालाना आधार पर 26.6% बढ़कर 1,015 करोड़ हो गया है। इसी तरह FY25 में कंपनी का कुल राजस्व 35% की बढ़ोतरी के साथ 2,652 करोड़ पहुंच गया है। इन नतीजों से उत्साहित कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए 6 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कल कंपनी का शेयर 4% से अधिक की उछाल के साथ 1,057 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, इस साल अब तक इसमें 17.21% की नरमी भी आई है।
Suzlon Energy
दिवंगत कारोबारी तुलसी तांती की कंपनी सुजलॉन एनर्जी के हाथ एक बड़ा ऑर्डर लगा है। सुजलॉन ने बताया है कि उसे सरकारी कंपनी NTPC ग्रीन एनर्जी से 378 MW प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला है। सुजलॉन एनर्जी के शेयर पिछले सत्र में 1% से अधिक की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे। 60.04 रुपये के भाव पर मिल रहा ये स्टॉक इस साल अब तक 8.10% नीचे आया है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
क्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
29 mins agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
1 hr agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
1 hr agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
2 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
3 hrs agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
4 hrs agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
5 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
6 hrs agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines