शेयर बाजार के लिए नए सप्ताह की शुरुआत अब तक अच्छी नजर आ रही है। मार्केट हरे निशान पर खुला हो और तेजी से दौड़ रहा है। शुरुआत में बाजार कुछ दबाव में नजर आ रहा था, लेकिन बाद में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने रफ्तार पकड़ ली। खबर लिखे जाने तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 500 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 100 अंकों से अधिक की बढ़त हासिल कर चुके थे।
इस वजह से मिला बूस्ट
भारतीय बाजार को वैश्विक स्तर पर मिले मजबूत संकेतों से भी सपोर्ट मिला है। एशियाई बाजार में जापान का Nikkei 225 बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी ग्रीन लाइन पर है। हांगकांग का हैंग सेंग और ताइवान का TAIEX भी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, चीन के SSE Composite जरूर गिरावट आई है। इससे पहले, अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुआ था। प्रमुख यूएस इंडेक्स Nasdaq Composite में 1.26%, s&p 500 में 0.74% और Dow Jones में 0.050% की बढ़त दर्ज हुई।
टैरिफ पर रहेगी नजर
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर भारत-पाकिस्तान में कुछ बड़ा होता है, केवल तभी मार्केट में कोई बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। अभी जो माहौल है, उसमें मार्केट में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। उनके अनुसार, फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा कुछ नहीं है, जिससे मार्केट की चाल प्रभावित हो। हां, टैरिफ पर 90 दिनों की राहत के बाद डोनाल्ड ट्रंप का रुख क्या रहता है, इस पर जरूर बाजार की नजर रहेगी।
संबंधित खबरें
धीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
3 mins agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
1 hr agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
3 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
3 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
4 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
5 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
6 hrs agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
8 hrs ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
9 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines