Stock Market Update: कल पेश होने वाले आम बजट से पहले शेयर मार्केट पूरे जोश में नजर आया। आखिरी एक घंटे में मार्केट ने तेजी पकड़ी और अच्छी उछाल के साथ बंद हुआ। ऐसे में अब यह देखने वाली बात होगी कि 1 फरवरी को बजट वाले दिन बाजार की चाल कैसी रहती है। बता दें कि कल शनिवार होने के बावजूद मार्केट बजट के मद्देनजर खुला रहेगा। मार्केट में सामान्य दिनों की तरह ट्रेडिंग होगी।
ऐसा रहा मार्केट का हाल
सेंसेक्स और निफ्टी में आज सुबह से उतार-चढ़ाव नजर आता रहा। दोपहर तक मार्केट पूरी तरह से हरे रंग में रंग चुका था, लेकिन चमक ज्यादा नहीं थी। आखिरी घंटे में 5 दिग्गज शेयरों ने बाजार का एक्सेलरेटर दबाया और मार्केट तेजी से दौड़ पड़ा। कारोबार की समाप्ति पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 740.76 अंकों की उछाल के साथ 77,500.57 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 258.90 अंकों की बढ़त के साथ 23,508.40 के लेवल पर बंद हुआ।
इनसे मिला सपोर्ट
टाटा मोटर्स, ITC, HUL, एशियन पेंट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज में आखिरी घंटे में तेज उछाल दर्ज हुआ, जिसके चलते मार्केट अपनी छलांग को लंबी कर पाया। टाटा मोटर्स के शेयरों में शुरुआती कारोबार में नरमी थी, लेकिन यह शेयर 2.71% की बढ़त के साथ 715.70 रुपये पर बंद हुआ है। इसी तरह, ITC लिमिटेड में 2.64%, हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड यानी HUL में 2.69%, एशियन पेंट्स में 2.45% और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.03% की तेजी दर्ज हुई।
उत्साहित है बाजार
एक्सपर्ट्स का कहना है कि मार्केट बजट को लेकर लगाई जा रही उम्मीदों से उत्साहित है और इसी के चलते आज उसमें अच्छी बढ़त देखने को मिली है। माना जा रहा है कि बजट में इनकम टैक्स में कटौती की जा सकती है, ताकि लोगों के हाथों में कुछ ज्यादा पैसा बचे, जिसे वे खर्च करें और कंजप्शन बढ़ाने में मदद मिल सके। अगर ऐसा होता है, तो मुख्य रूप से ऑटो और FMCG सेक्टर को सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है।
संबंधित खबरें
भारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
1 hr agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM में दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
2 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
4 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
8 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
10 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
11 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
13 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
14 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines