Stocks to Watch: शेयर बाजार के दिन फिलहाल अच्छे नहीं चल रहे हैं। कल भी मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ। सोमवार को BSE सेंसेक्स 450.94 अंकों की नरमी के साथ 78,248.13 और NSE निफ्टी 168.50 अंकों के नुकसान के साथ 23,644.90 पर पहुंच गया। आज इस साल यानी 2024 का आखिरी दिन है, और आज कुछ कंपनियों के शेयरों में एक्शन नजर आ सकता है।
Mazagon Dock
डिफेंस सेक्टर से जुड़ी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स को रक्षा मंत्रालय से 1990 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत कंपनी को DRDO के लिए एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) प्लग बनाने हैं। Mazagon Dock के शेयर पिछले कुछ दिनों से लाल दिखाई पड़ रहे हैं, ऐसे में नए ऑर्डर की खबर से उनमें रौनक लौट सकती है। फिलहाल यह 2,262 रुपये के भाव पर मिल रहा है।
यह भी पढ़ें – Suzlon Energy के सिर से टला बड़ा खतरा, क्या अब फास्ट ट्रैक पर दौड़ेंगे शेयर?
Rail Vikas Nigam
रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने भी एक बड़ी जानकारी दी है। कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद बताया कि सेंट्रल रेलवे के 137.16 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए RVNL सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनी है। कंपनी के शेयर कल तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 411.80 रुपए पर बंद हुए थे। हालांकि, इस साल अब तक इसमें 126.26% की तेजी आई है।
Lupin
फार्मा कंपनी लुपिन ने Eli Lilly से ह्यूमिनसुलिन के अधिग्रहण की जानकारी दी है। ह्यूमिनसुलिन का इस्तेमाल टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज के इलाज में होता है। लिहाजा, इस डील से लुपिन का डायबिटीज केयर पोर्टफोलियो मजबूत होगा। कंपनी का शेयर सोमवार को 3.96% उछाल के साथ 2,315.95 रुपये पर बंद हुआ था। इस साल यह 76.41% का रिटर्न दे चुका है।
Bank of India
पब्लिक सेक्टर के इस बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। बैंक ने 1 जनवरी 2025 से कुछ अवधि के लिए MCLR बढ़ाया है, इससे लोन महंगे हो जाएंगे। बैंक ऑफ इंडिया के शेयर कल 1.74% की गिरावट के साथ 101.01 रुपये पर बंद हुए थे। इस साल अब तक यह 10.65% नीचे आ चुका है।
Hindalco
हिंडाल्को से भी एक बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि कोयला मंत्रालय ने ओडिशा में मीनाक्षी कोल माइन उसे सौंप दी है। आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को उम्मीद है कि नियामक मंजूरी मिलने के बाद 2028 तक यहां कोयला उत्पादन शुरू हो जाएगा। हिंडाल्को का शेयर कल 2.32% गिरकर 603.10 रुपये पर बंद हुआ था।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
यह भी पढ़ें – Year Ender 2024: Amitabh से Amir तक इन स्टार्स ने Real Estate में किया बड़ा निवेश
ये भी पढ़ें – 2025 में शुरू करें यह Food Business, लागत कम, प्रॉफिट ज्यादा
संबंधित खबरें
DA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
2 hrs agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
2 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
3 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
6 hrs ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
6 hrs agoGandhi Jayanti Bank Holiday: आज बैंक रहेंगे बंद, देखें अक्टूबर महीने की RBI Bank Holidays की पूरी लिस्ट
7 hrs agoBank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
23 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
1 day agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
1 day agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines