Stock Market में आज ये 5 शेयर दिखा सकते हैं दम, बनाए रखें नजर
Stocks to Focus: शेयर मार्केट में कल भी गिरावट रही, लेकिन आखिरी वक्त में मार्केट कुछ हद तक रिकवरी करने में कामयाब रहा है। ऐसे में आज अच्छे की उम्मीद की जा सकती है।
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Stock Market Update: शेयर मार्केट में कल भारी उथल-पुथल देखने को मिली। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि आखिरी घंटे में बाजार कुछ रिकवरी करने में कामयाब रहा। इस वजह से निवेशकों को उम्मीद बंधी है कि मार्केट लाल रंग का साथ छोड़कर जल्द ग्रीन लाइन पर लौट सकता है। इस बीच, ऐसी कंपनियों के शेयर फोकस में रह सकते हैं, जिनकी कारोबारी गतिविधियों को लेकर खबरें सामने आई हैं।
आज भारत पेट्रोलियम लिमिटेड (BPCL) सहित पेट्रोलियम कंपनियों के शेयर भी फोकस में रह सकते हैं। दरअसल, देश में वाहनों की बढ़ती बिक्री के मद्देनजर वित्त वर्ष 2026 में ईंधन की मांग में भी बढ़ोतरी की संभावना है। इस खबर का असर, तेल कंपनियों के शेयरों पर पड़ सकता है। BPCL का शेयर कल के गिरावट वाले मार्केट में भी बढ़त के साथ 255.45 रुपये पर बंद हुआ था।
अडाणी स्टॉक्स आज भी फोकस में रह सकते हैं। खासकर, अडाणी एंटरप्राइजेज में एक्शन देखने को मिल सकता है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ने 1977 के विदेशी भ्रष्ट आचरण निवारण अधिनियम (FCPA) को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। अडाणी समूह के प्रमोटर पर इसी के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। अडाणी एंटरप्राइजेज कल के नरम मार्केट में 1.52% चढ़कर 2,357 रुपये पर बंद हुआ था।
टाटा पावर रिन्यूएबल ने ओएनजीसी के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, जिसके तहत दोनों मिलकर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम और इसकी वैल्यू चेन में संभावनाओं को तलाशेंगे। टाटा पावर का शेयर 348.40 रुपये के भाव पर मिल रहा है। बीते पांच सत्रों में यह 6.09% लुढ़क चुका है।
इस कंपनी तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं। मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 28%, इनकम में 4.5% और एबिटडा में 25.5 प्रतिशत का उछाल आया है। कल कंपनी के शेयर 1.06% गिरकर 339.45 रुपये पर बंद हुए थे। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इसमें 6.46% की गिरावट आ चुकी है।
मुथूट फाइनेंस का दिसंबर तिमाही में मुनाफा 33 प्रतिशत बढ़कर 1363 करोड़ रुपये हो गया है। बाजार को अनुमान था कि कंपनी का प्रॉफिट 1311 करोड़ रुपये रह सकता है, नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 43% बढ़कर 2721 करोड़ रुपये रही है। मुथूट का शेयर 2,176.50 रुपये के भाव पर उपलब्ध है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: