Stock Market में गिरावट का भूकंप, खुलते ही धड़ाम हुआ बाजार, सेंसेक्स 500 अंक डाउन

Stock Market News: शेयर बाजार की शुरुआत आज काफी खराब रही है। मार्केट खुलने के साथ ही लाल हो गया है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों डाउन हैं। इससे पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था।

Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates 25 October 2024
विज्ञापन

Stock Market Update: शेयर मार्केट आज बड़ी गिरावट के साथ खुला है। सेंसेक्स और निफ्टी मार्केट खुलते ही धड़ाम हो गए हैं। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 500 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 180 अंकों से ज्यादा नीचे आ गए थे। हालांकि, बाद में कुछ सुधार देखने को मिला। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 188.78 पॉइंट्स और निफ्टी 38.65 अंकों की गिरावट पर कारोबार कर रहे थे।

प्रमुख इंडेक्स लाल

दिल्ली में आए भूकंप के झटकों की तरह आज शेयर बाजार में भी गिरावट का भूकंप आया है। बाजार के लगातार दबाव में कारोबार की वजह विदेशी निवेशकों का बिकवाली पर जोर और यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियां हैं। बीते शुक्रवार को भी विदेशी निवेशकों ने बाजार से पैसा निकाला था। अधिकांश प्रमुख इंडेक्स आज भी पूरी तरह लाल हैं। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में 0.69% की गिरावट आई है। जबकि ऑटो इंडेक्स 1.30% गिर चुका है।

विज्ञापन

NSE पर ये बने टॉप लूजर

NSE पर सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में महिंद्रा पहले नंबर पर है। सुबह 10 बजे तक M&M का शेयर 4.13% नीचे आ गया था। इसके बाद हीरो मोटर्स (-2.26), आईसीआईसीआई बैंक (-1.81), टाटा स्टील (-1.47) और BEL (-1.46) सबसे बड़े लूजर बने हुए हैं।

ये रहे हैं टॉप गेनर 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE पर बजाज फिनसर्व का शेयर टॉप गेनर बना हुआ है। फिलहाल यह 2.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इसके बाद Indusind Bank (1.63%), Adani Enterprises (1.38%), Power Grid (1.32%) और Sun Pharma (1.04%) सबसे बड़े गेनर बने हुए हैं।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ