Stock Market BSE Sensex NSE Nifty LIVE Update: बीते दिन अमेरिकी चुनावी नतीजों ने भारतीय शेयर बाजार को हिला कर रख दिया था लेकिन आज यानी 7 नवंबर को सेंसेक्स 10 बजे के आसपास 800 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,400 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी भी 280 अंक की गिरावट के साथ 24,150 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 29 में गिरावट देखने को मिल रही है जबकि 1 में तेजी आई है। दूसरी तरफ निफ्टी के 50 शेयर्स में से 47 में गिरावट और 3 में तेजी देखने को मिल रही है। आज NSE के ऑटो और बैंकिंग सहित सभी सेक्टर गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।
इन 10 शेयर्स का बुरा हाल
- Ultratech Cement का शेयर 1.66% की गिरावट के साथ 11,083.60 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
- Bajaj Finserve का शेयर भी 1.57% टूटकर 1720.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
- टेक महिंद्रा का शेयर 1.20% की गिरावट के साथ 1674 रुपये के लेवल पर आ गया है।
- ग्लेमार्क शेयर भी 3.80% गिरावट के साथ 1701.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
- Muthoot फाइनेंस का शेयर 2.47% की गिरावट के साथ 1848.30 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
- Escorts Share 2.29% गिरावट के बाद 3667.15 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
- RPSGVENT का शेयर भी 6.05% गिरा है।
- Blue Star का शेयर 5.89% गिरा है।
- SBCL Share भी 4.50% कि गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
- FDC Share 4.17% की गिरावट में ट्रेड कर रहा है।
कल आई थी जबरदस्त तेजी
बता दें कि बीते दिन बाजार में जबरदस्त तेजी आई थी। कल यानी 6 नवंबर को सेंसेक्स 901 अंक कि जबरदस्त तेजी के साथ 80,378 के लेवल पर क्लोज हुआ था। जबकि निफ्टी में भी 270 अंक की तेजी आई थी और ये 24,484 के लेवल पर क्लोज हुआ था, लेकिन आज इस जबरदस्त गिरावट को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप की जीत का जादू एक दिन भी नहीं टिक सका।
संबंधित खबरें
RBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
2 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
5 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
6 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
7 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
8 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
9 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
9 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
10 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
10 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines