Stock Market: सातवें आसमान से धड़ाम गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का

Stock Market BSE Sensex NSE Nifty LIVE Update: बीते दिन अमेरिका से आए चुनावी नतीजों ने भारतीय शेयर बाजार को हिला कर रख दिया था। हालांकि आज सेंसेक्स-निफ्टी में जबरदस्त गिरावट आई है…

Stock Market BSE Sensex NSE Nifty LIVE Update
विज्ञापन

Stock Market BSE Sensex NSE Nifty LIVE Update: बीते दिन अमेरिकी चुनावी नतीजों ने भारतीय शेयर बाजार को हिला कर रख दिया था लेकिन आज यानी 7 नवंबर को सेंसेक्स 10 बजे के आसपास 800 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,400 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी भी 280 अंक की गिरावट के साथ 24,150 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 29 में गिरावट देखने को मिल रही है जबकि 1 में तेजी आई है। दूसरी तरफ निफ्टी के 50 शेयर्स में से 47 में गिरावट और 3 में तेजी देखने को मिल रही है। आज NSE के ऑटो और बैंकिंग सहित सभी सेक्टर गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

विज्ञापन

इन 10 शेयर्स का बुरा हाल

  1. Ultratech Cement का शेयर 1.66% की गिरावट के साथ 11,083.60 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
  2. Bajaj Finserve का शेयर भी 1.57% टूटकर 1720.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
  3. टेक महिंद्रा का शेयर 1.20% की गिरावट के साथ 1674 रुपये के लेवल पर आ गया है।
  4. ग्लेमार्क शेयर भी 3.80% गिरावट के साथ 1701.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
  5. Muthoot फाइनेंस का शेयर 2.47% की गिरावट के साथ 1848.30 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
  6. Escorts Share 2.29% गिरावट के बाद 3667.15 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
  7. RPSGVENT का शेयर भी 6.05% गिरा है।
  8. Blue Star का शेयर 5.89% गिरा है।
  9. SBCL Share भी 4.50% कि गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  10. FDC Share 4.17% की गिरावट में ट्रेड कर रहा है।

Stock Market BSE Sensex NSE Nifty LIVE Update

कल आई थी जबरदस्त तेजी

बता दें कि बीते दिन बाजार में जबरदस्त तेजी आई थी। कल यानी 6 नवंबर को सेंसेक्स 901 अंक कि जबरदस्त तेजी के साथ 80,378 के लेवल पर क्लोज हुआ था। जबकि निफ्टी में भी 270 अंक की तेजी आई थी और ये 24,484 के लेवल पर क्लोज हुआ था, लेकिन आज इस जबरदस्त गिरावट को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप की जीत का जादू एक दिन भी नहीं टिक सका।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ