हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Stock Market: आज इन शेयरों में आ सकती है Ambuja Cements के मुनाफे जैसी मजबूती!

Stocks to Watch: शेयर बाजार में आज उन कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे जिनके तिमाही नतीजे अच्छे आये हैं और जिनके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगा है।

विज्ञापन

Stock Market Update: शेयर बाजार में कल भी रौनक बरकरार रही। वैश्विक स्तर पर मिलेजुले संकेतों के बीच भी मार्केट बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा और अंत तक तेजी के साथ कारोबार करता रहा। अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती का सिलसिला फिलहाल थम गया है। 29 जनवरी को हुई फेडरल रिजर्व की बैठक में दरों में कोई बदलाव न करने का फैसला लिया गया। इस ऐलान के बाद अमेरिकी बाजारों में गिरावट है, जिसका असर भारत सहित एशिया के बाजारों पर आज नजर आ सकता है। वहीं, आज उन कंपनियों के शेयर भी फोकस में रहेंगे जिनकी कारोबारी गतिविधियों को लेकर बड़े अपडेट सामने आए हैं।

Ambuja Cements

अंबुजा सीमेंट ने दिसंबर तिमाही में शानदार प्रॉफिट कमाया है। कंपनी का मुनाफा 242% की उछाल के साथ 514 करोड़ से बढ़कर 1758 करोड़ रुपये हो गया है। इसी तरह, कंपनी की कुल आय 4,422 करोड़ से बढ़कर 4,850 करोड़ रुपये हो गई है। इस खबर का असर आज कंपनी के शेयरों पर नजर आ सकता है, जो कल करीब चार प्रतिशत की गिरावट के साथ 521.90 रुपये पर बंद हुए थे।

Voltas Ltd

AC बनाने वाली दिग्गज कंपनी Voltas घाटे से मुनाफे में आ गई है। कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 130.8 करोड़ का मुनाफा कमाया है। साथ ही उसकी आय 2,625 करोड़ से बढ़कर 3,105.1 करोड़ और EBITDA 28.4 करोड़ से बढ़कर 197.4 करोड़ रुपये हो गया है। कल कंपनी के शेयर करीब साढ़े तीन प्रतिशत की तेजी के साथ 1,478 रुपये पर बंद हुए थे।

विज्ञापन

Brigade Enterprises Limited

रियल एस्टेट कंपनी ब्रिगेड एंटरप्राइज ने वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान, कंपनी का मुनाफा पिछले साल के 73.5 करोड़ से बढ़कर 236.2 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। कंपनी की इनकम 1,173.8 करोड़ से बढ़कर 1,463.9 करोड़ रुपये हो गई है। बुधवार को कंपनी के शेयर 8% उछले और 1,095 रुपये के लेवल पर बंद हुए।

यह भी पढ़ें – क्या JioCoin से हो सकती है Bitcoin वाली कमाई, कितनी पहुंच सकती है कीमत? जानें हर डिटेल

विज्ञापन

Mahindra EPC Irrigation

कृषि खेत्र से जुड़ी महिंद्रा समूह की इस कंपनी ने बड़े ऑर्डर की जानकारी दी है। महिंद्रा ईपीसी इरीगेशन ने बताया है कि उसे माइक्रो इरीगेशन सिस्टम के लिए 173 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस खबर से कंपनी के शेयरों को बूस्ट मिल सकता है, जो कल गिरावट के साथ 125.20 रुपये पर बंद हुए थे।

Afcons Infrastructure

इस इंजीनियरिंग कंपनी के हाथ भी बड़ा ऑर्डर लगा है। मुंबई स्थिति Afcons ने बताया है कि उसे हिंदुस्तान गेटवे कंटेनर टर्मिनल कांडला से 1,283 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है। कल कंपनी के शेयर नुकसान के साथ 457.50 रुपये पर बंद हुए थे।

विज्ञापन

 

(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola