Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के बीच आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज भी तेजी देखी जा रही है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन आज बुधवार (3 August) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी देखी जा रही है। कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले हैं।
और पढ़िए – Gold Price Update: ₹ 4500 सस्ता हुआ सोना, फटाफट करें खरीदारी वरना पड़ेगा पछताना !
आज बीएसई का सेंसेक्स करीब 107.59 अंक की तेजी के साथ 58243.95 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 25.20 अंक की गिरावट के साथ 17370.70 अंक के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 100 अंकों से ज्यादा की तेजी पर खुलने में कामयाब रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 37.45 अंक की तेजी के साथ 17,349 के ऊपर खुला है।
बाजार का आज का हाल
आज बीएसई में शुरुआत में कुल 2,000 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 1,153 शेयर तेजी के साथ और 742 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 105 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 63 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 6 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 76 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 49 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।
डॉलर के मुकाबले 3 पैसे मजबूत हुआ रुपया
विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज मजबूती के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की मजबूती के साथ 78.68 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं, मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसे की मजबूती के साथ 78.71 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो सिप्ला 2.08 फीसदी, इंफोसिस 0.69 फीसदी और डीवीज लैब्स 0.66 फीसदी तेजी पर है। वहीं अपोलो हॉस्पिटल्स 0.60 फीसदी और जेएसडब्ल्यू स्टील 0.58 फीसदी की बढ़त पर है। बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, श्री सीमेंट्स, टेक महिंद्रा भी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।
– वहीं के गिरने वाले शयर्स पर गौर करें तो कोल इंडिया 2.16%, एमएंडएम 1.39% और टाटा मोटर्स 1.39% की नरमी पर है। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक 1.38% और आईटीसी 1.11 % की गिरावट पर है। एनटीपीसी, ओएनजीसी, हिंडाल्को और नेस्ले के साथ कई शेयर्स में भी गिरावट देखी जा रही है।
और पढ़िए – PM Kisan: eKYC की समय सीमा समाप्त, पीएम किसान लाभार्थियों को अब क्या करना चाहिए?
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
मंगलवार (2 August): सेंसेक्स 20 अंक की तेजी के साथ 58,136 अंक पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 5 अंक बढ़कर 17,345 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (1 August): सेंसेक्स 545 की तेजी के साथ 58,115 प्वाइंट पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 181 अंक की बढ़त के साथ 17,340 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (29 July): सेंसेक्स 712 अंक की तेजी के साथ 56,570 अंकों पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 229 की तेजी के साथ 17,158 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (28 July): सेंसेक्स 1,041 अंक से ज्यादा चढ़कर 56,857 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 287 अंक चढ़कर 16,929 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (27 July): सेंसेक्स सेंसेक्स 547.83 अंक की छलांग लगाकर 55,816.32 पर बंद हुआ था। वहीं 157.95 अंक की बढ़त के साथ 16,641.80 प्वाइंट पर बंद हुआ।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
WhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
25 mins agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
1 hr agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
14 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
18 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
19 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
21 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
22 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 day ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
1 day agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines