Share Market Update: नए साल 2023 के पांचवें कारोबारी हफ्ते का आज पहला दिन है। अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच पिछले दो दिनों की गिरावट के बाद भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त देखी जा रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुला है। आज सेंसेक्स 258 और निफ्टी 91 अंकों की गिरावट के साथ खुला है।
इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार (30 January 2023) आज भारतीय शेयर बाजार में कोरोबार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 258 अंकों की उछाल के साथ 59,589 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 91 अंकों की तेजी के साथ 17,696 के स्तर पर खुला।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार (27 January 2023) को भी बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 874 अंकों की नरमी के साथ 59,330 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 287 अंक गिरकर 17,604 के स्तर पर बंद हुआ।
और पढ़िए – केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मंगलवार को होगा मंगल ही मंगल !
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में आज शुरुआत में करीब 2,918 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। जिसमें से करीब 1,737 शेयर तेजी तो 1,009 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 172 कंपनियों के शेयर के रेट स्थिर रहे। वहीं 56 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 87 शेयर निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो अदानी इंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स, बजाज फिनांस, एसबीआई, बजाज फिनसर्व समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन, एसबीआई लाइफ, एचयूएल, अपोलो हास्पिटल, भारती एयरटेल समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 16 पैसे कमजोरी के साथ खुला रुपया
इस साल के पांचवें कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोरी के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की कमजोरी के साथ 81.68 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की मजबूती के साथ 81.52 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – केंद्रीय कर्मचारियों को बजट से तीन बड़ी आस, जानें कितनी बढ़ जाएगी सैलरी
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
शुक्रवार (27 January 2023): सेंसेक्स 874 अंकों की गिरावट के साथ 59,330 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 287 अंक लुढ़कर कर 17,604 अंक पर बंद हुआ था।
गुरुवार (26 January 2023): गणतंत्र दिवस की छुट्टी के कारण बाजार बंद था।
बुधवार (25 January 2023): सेंसेक्स 774 अंकों की गिरावट के साथ 60,205 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 226 अंक लुढ़कर कर 17,891 अंक पर बंद हुआ था।
मंगलवार (24 January 2023): सेंसेक्स 37 अंकों की उछाल के साथ 60,978 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 1 अंक (फ्लैट) की गिरावट के साथ 18,118 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (23 January 2023): सेंसेक्स 320 अंकों की उछाल के साथ 60,942 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 91 अंकों की तेजी के साथ 18,119 अंक पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
New Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
2 hrs ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
2 hrs agoGandhi Jayanti Bank Holiday: आज बैंक रहेंगे बंद, देखें अक्टूबर महीने की RBI Bank Holidays की पूरी लिस्ट
3 hrs agoBank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
18 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
20 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
20 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
21 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
23 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines