हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Stock Market Opening: शेयर बाजार में गिरावट, आज के टॉप गेनर में एशियन पेंट्स तो टेक महिंद्रा पर दवाब

विज्ञापन

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत निगेटिव मोड पर हुई है। शुक्रवार आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में नरमी देखी जा रही है। आज शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत लाल रंग के साथ हुई है।

इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज शुक्रवार (23 June 2023) सुबह बाजार नरमी के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दे रहा है। बाजार एकबार फिर गिरकर 63000 के नीचे पहुंच गया है। आज भी भारतीय शेयर बाजार में निगेटिव रुख है। फिलहाल बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्‍स (Sensex) करीब 279 अंकों की नरमी के साथ 62,960 के स्तर के पर है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 93 अंकों की गिरवाट के साथ 18,678 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में मेटल और मीडिया सेक्टर को छोड़कर ज्यादातर सेक्टर्स के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिख रहे हैं।

बाजार का आज का हाल

आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 2,197 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 753 शेयर तेजी, 590 गिरावट तो 124 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 43 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 4 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

विज्ञापन

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, नेस्ले समेत कई कंपनियों के शेयर तेजी के साथ खुले हैं।

– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो टेक महिंद्रा, इंफोसिस, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट देखी जा रही है।

विज्ञापन

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे गिरकर 82.05 पर आ गया। कल रुपया 81.97 पर बंद हुआ था।

 

डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसा कमजोर

आज शुक्रवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की गिरकर के साथ 82.05 रुपये के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की मजबूती के साथ 81.97 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

  • गुरुवार (22 June 2023) को सेंसेक्स 284 अंकों की कमजोरी के साथ 63,239 और निफ्टी 85 अंकों टूटकर 18,771 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
  • बुधवार (21 June 2023) को सेंसेक्स 195 अंकों की उछाल के साथ 63,523 और निफ्टी 40 अंकों की मजबूती के साथ करीब 18,857 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
  • मंगलवार (20 June 2023) को सेंसेक्स 159 अंकों की बढ़त के साथ 63,327 और निफ्टी 61 अंकों की तेजी के साथ 18,816 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
  • सोमवार (19 June 2023) को सेंसेक्स 216 अंक टूटकर 63,168 और निफ्टी 70 अंकों की गिरकर 18,755 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
  • शुक्रवार (16 June 2023) को सेंसेक्स 467 अंकों की उछाल के साथ 63,384 और निफ्टी 138 अंक मजबूत होकर 18,826 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola