Pankaj Mishra
Read More
Stock Market Opening : अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार आठवें दिन तेजी का रूख है। मई महीने के पहले कारोबारी दिन आज मंगलवार शुरुवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज भी तेजी का रुख है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुआ पर। सेंसेक्स मजबूती के साथ 61300 के अहम स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह निफ्टी भी 18100 के लेवल पर है। तेजी में मेटल और PSU बैंकिंग स्टॉक्स सबसे आगे हैं। इससे पहले शनिवार और रविवार के बाद सोमवार को बाजार महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर बंद था।
भारतीय शेयर बाजार में आज भी तेजी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते पहले दिन आज मंगलवार (2 May 2023) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी से हुई है। फिलहाल बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 248 अंकों की तेजी के साथ 61,360 के स्तर पर है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 72 अंकों की बढ़त के साथ 18,137 के स्तर पर खुला।
इससे पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 463 अंकों की उछाल के साथ 61,112 और एनएसई का निफ्टी 150 अंकों की तेजी के साथ 18,065 के स्तर पर बंद हुआ था।
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 1,845 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 1,173 शेयर तेजी, 565 गिरावट तो 107 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 54 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 6 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।