हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Stock Market Opening: शेयर बाजार में हरियाली, आज के टॉप गेनर में बजाज फिनसर्व तो एचयूएल पर दवाब

विज्ञापन

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज भी कारोबार की शुरुआत पॉजिटिव मोड पर हुई है। सोमवार आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में हरियाली देखी जा रही है। आज शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत गहरे हरे रंग के साथ हुई है।

इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार (19 June 2023) सुबह बाजार तेजी के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दे रहा है। आज भी भारतीय शेयर बाजार में पॉजिटिव रुख है। फिलहाल बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्‍स (Sensex) करीब 90 अंकों की मजबूती के साथ 63,474 के स्तर के पर है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 47 अंकों की तेजी के साथ 18,873 के स्तर पर खुला।

इससे पहले पिछले पिछले कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार (16 June 2023 ) को शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स करीब 467 अंकों की उछाल के साथ 63,384 के करीब और निफ्टी करीब 138 अंकों की मजबूती के साथ 18,826 के स्तर पर बंद हुआ था। सुक्रवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट देखने को मिली है।

विज्ञापन

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

  • आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो बजाज फिनसर्व, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, नेस्ले, सन फार्मा, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, आईटीसी, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील समेत कई कंपनियों के शेयर तेजी के साथ खुले हैं।
  • वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, विप्रो, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एसबीआई, पावर ग्रिड समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट देखी जा रही है।

डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसा कमजोर

आज शुक्रवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे गिरकर 81.96 रुपये के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसे की मजबूती के साथ 81.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

शुक्रवार (16 June 2023) को सेंसेक्स 467 अंकों की उछाल के साथ 63,384 और निफ्टी 138 अंक मजबूत होकर 18,826 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
गुरुवार (15 June 2023) को सेंसेक्स 310 अंकों की कमजोरी के साथ 62,917 और निफ्टी 67 अंकों टूटकर 18,688 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
बुधवार (14 June 2023) को सेंसेक्स 85 अंकों की मजबूती के साथ 63,228 और निफ्टी 39 अंकों की तेजी के साथ 18,755 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
मंगलवार (13 June 2023) को सेंसेक्स 418 अंकों की बढ़त के साथ 63,143 और निफ्टी 114 अंकों की तेजी के साथ 18,716 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
सोमवार (12 June 2023) को सेंसेक्स 99 अंक की उछाल के साथ 62,724 और निफ्टी 38 अंकों की तेजी के साथ 18,601 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola