Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भी पॉजिटिव मोड पर हुई है। मंगलवार आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त देखी जा रही है। आज शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे रंग के साथ हुई है। इसके साथ ही आज एकबार फिर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।
इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन आज मंगलवार को (18 July 2023) सुबह बाजार तेजी के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दे रहा है। फिलहाल बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 300 अंकों की तेजी के साथ 66,295 के स्तर के पर तो एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 65 अंकों की बढ़त के साथ 19,630 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
जहां सेंसेक्स 300 पॉइंट्स की बढ़त के साथ खुलकर 67 हजार के करीब पहुंच गया है। फिलहाल सेंसेक्स 66,894 अंकों के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं निफ्टी भी करीब 65 अंकों की बढ़त के साथ 19,630 के स्तर पर है। इस जबरदस्त ओपनिंग के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही अपने सर्वोच्च उच्चतम स्तर पर पहुंच चुके हैं।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को भी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 595 अंकों की बड़ी तेजी के साथ रिकॉर्ड 66,656 के स्तर पर तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 147 अंकों की उछाल के साथ 19,711 के स्तर पर बंद हुआ।
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 3,068 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 1936 शेयर तेजी, 1000 गिरावट तो 132 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 104 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 20 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, पॉवर ग्रिड, रिलायंस समेत कई कंपनियों के शेयर तेजी के साथ खुले हैं।
जबकि गिरने वाले शेयर्स की बात करें तो टाइटन, भारती एयरटेल, सन फार्मा, एचीसीएल समेत कई कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे।
डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसा कमजोर
आज मंगलवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की कमजोरी के साथ 82.06 रुपये के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की कमजोरी के साथ 82.04 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
- सोमवार (17 July 2023) को सेंसेक्स 595 अंक बढ़कर नए रिकॉर्ड 66,656 और निफ्टी 147 अंकों की मजबूती के साथ 19,711 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- शुक्रवार (14 July 2023) को सेंसेक्स 502 अंकों की चढ़कर के 66,060 और निफ्टी 150 अंकों की तेजी के साथ 19,564 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
- गुरुवार (13 July 2023) को सेंसेक्स 670 अंक बढ़कर 66,064 और निफ्टी 29 अंकों की मजबूती के साथ 19,413 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- बुधवार (12 July 2023) को सेंसेक्स 223 अंकों की नरमी के साथ 65,393 और निफ्टी 55 अंक कमजोरी के साथ होकर 19,384 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
- मंगलवार (11 July 2023) को सेंसेक्स 273 अंकों की तेजी के साथ 65,618 और निफ्टी 83 अंक उछलर 19,439 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
संबंधित खबरें
Wedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
1 hr agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
1 hr agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
2 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
3 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
5 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
6 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
7 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
7 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
8 hrs agoRBI FD New rules: आज से बदल गए बैंकों में FD के नियम, आपकी जेब और पुरानी एफडी पर क्या पड़ेगा असर? जानें
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines