Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार में नरमी के बीच भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में पिछल कई दिनों से जारी गिरावट के बाद आज लगातार दूसरे दिन रौनक देखी जा रही है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी पॉजिटिव नोट पर खुले हैं। आज सेंसेक्स में करीब 400 और निफ्टी में 125 अंकों की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।
शेयर बाजार में पिछले छह दिनों से जारी गिरावट का दौर जारी है। आज इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार (17 March 2023) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 400 अंकों की तेजी के साथ 58,000 के पार खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 125 अंकों की उछाल के साथ 17,111 के स्तर पर खुला।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार (16 March 2023) को सेंसेक्स करीब 79 अंकों की तेजी के साथ 57,635 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 13 अंक उछलकर 16,985 के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price, 17 March 2023: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो अडानी पोर्ट्स, अडानी विल्मर, एसीसी, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी टोटल गैस, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर, अंबुजा सीमेंट्स समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो टीसीएस, एयरटेल समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
गुरुवार (16 March 2023): सेंसेक्स करीब 79 अंकों तेजी के साथ 57,635 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 13 अंक चढ़कर 16,984 के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार (15 March 2023): सेंसेक्स करीब 344 अंकों की नरमी के साथ 57,555 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 71 अंकों की कमजोरी के साथ 16,972 के स्तर पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें- Gold Price Update: लगातार चौथे दिन महंगा हुआ सोना उछाल, जानें 14 से 24 कैरेट का रेट
मंगलवार (14 March 2023): सेंसेक्स करीब 337 अंकों की गिरावट के साथ 57,900 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 11 अंक लुढ़कर 17,043 के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार (13 March 2023): सेंसेक्स करीब 897 अंक लुढ़ककर 58,237 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 258 अंकों की गिरावट के साथ 17,154 के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (10 March 2023): सेंसेक्स करीब 671 अंक लुढ़ककर 59,135 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 177 अंकों की गिरावट के साथ 17,413 के स्तर पर बंद हुआ था।
संबंधित खबरें
अंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
41 mins agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
2 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
5 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
5 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
7 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
8 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
8 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
17 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
1 day agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines