हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Stock Market Opening: लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में उछाल, आज के टॉप गेनर में एशियन पेंट्स तो महिन्द्रा एंड महिन्द्रा पर दवाब

विज्ञापन

Stock Market Opening : अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज भी कारोबार की शुरुआत पॉजिटिव मोड पर हुई है। लगातार दूसरे दिनों मंगलवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त देखी जा रही है। आज भी शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे रंग के साथ हुई है।

इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार (13 June 2023) सुबह बाजार संभलकर कारोबार करते हुए दिखाई दे रहा है। सोमवार की तेजी बाद आज भी भारतीय शेयर बाजार में पॉजिटिव रुख है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्‍स (Sensex) करीब 258 अंकों की तेजी के साथ 62,983 के स्तर के पर है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 73 अंकों की उछाल के साथ 18,671 के स्तर पर खुला।

इससे पहले पिछले इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार (12 June 2023 ) को भी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स करीब 99 अंकों की उछाल के साथ 62,724 के करीब और निफ्टी करीब 38 अंकों की मजबूती के साथ 18,601 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Gold Price Update 13 June : सातवें आसमान से लुढ़का सोना, 1725 रुपये हुआ सस्ता

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

  • आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो एशियन पेंट्स, आईटीसी, एचयूएल, टाइटन कंपनी, टाटा कंज्यूमर समेत कई कंपनियों के शेयर तेजी के साथ खुले हैं।
  • वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, कोटक महिन्द्रा, अदानी पोर्ट, एसबीआई, हीरो मोटोकार्प समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट देखी जा रही है।

डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसा मजबूत

आज मंगलवार को भी विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे बढ़कर 82.40 रुपये के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की बढ़त के साथ 82.43 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

  • सोमवार (12 June 2023) को सेंसेक्स 99 अंक की उछाल के साथ 62,724 और निफ्टी 38 अंकों की तेजी के साथ 18,601 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
  • शुक्रवार (9 June 2023) को सेंसेक्स 223 अंकों की गिरावट के साथ 62,625 और निफ्टी 71 अंक लुढ़ककर 18,563 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
  • गुरुवार (8 June 2023) को सेंसेक्स 294 अंकों की कमजोरी के साथ 62,848 और निफ्टी 92 अंकों टूटकर 18,634 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
  • बुधवार (7 June 2023) को सेंसेक्स 350 अंकों की मजबूती के साथ 63,143 और निफ्टी 127 अंकों की तेजी के साथ 18,726 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
  • मंगलवार (6 June 2023) को सेंसेक्स 5 अंकों की बढ़त के साथ 62,793 और निफ्टी 5 अंकों की तेजी के साथ 18,599 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola