Share Market Update: ग्लोबल और एशियाई मार्केट से मिल रहे मिलेजुले संकेतों के बीच भारतीय घरेलू शेयर में पिछले दो कारोबारी दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लगता दिख रहा है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी का रूख है। सेंसेक्ट और निफ्टी हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 170 और निफ्टी 27 अंकों की तेजी के साथ खुला। PSU Bank, मीडिया और मेटल्स में आज तेजी देखी जा रही है.
इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में कोरोबार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 170 अंकों की गिरावट के साथ 62,300 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 85 अंकों की नरमी के साथ 18,524 के स्तर पर खुला।
वहीं इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार (12 December 2022) को भी भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में मामूली गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 51 अंकों की गिरावट के साथ 62,130 अंक पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी भी 0.5 अंक की चढ़कर के साथ 18,497 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में 30 में से 12 शेयर बढ़कर बंद हुए। 18 शेयरों में गिरावट रही।
और पढ़िए – Gold Price Update: शादी के सीजन में सोना 2100 तो चांदी 12800 रुपये सस्ता खरीदने का सुनहरा मौका
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक , महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सनफार्मा और भारती एयरटेल समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की कमजोरी के साथ खुला रुपया
इस हफ्ते कारोबारी दूसरे दिन आज भी विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोरी के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.65 के स्तर पर खुला है। इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे गिरकर 82.53 के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
सोमवार (12 December): सेंसेक्स 51 अंकों की गिरावट के साथ 62,130 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 0.5 अंकों की बढ़त के साथ 18,497 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (9 December): सेंसेक्स 389 अंकों की गिरावट के साथ 62,181 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 112 अंकों की नरमी के साथ 18,496 अंक पर बंद हुआ था।
गुरुवार (8 December): सेंसेक्स 160 अंकों की बढ़त के साथ 62,570 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 48 अंकों की बढ़त के साथ 18,609 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (7 December): सेंसेक्स 215 अंकों की गिरावट के साथ 62,410 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 82 अंकों की नरमी के साथ 18,560 अंक पर बंद हुआ था।
मंगलवार (6 December): सेंसेक्स 208 अंकों की गिरावट के साथ 62,626 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 58 अंकों की नरमी के साथ 18,642 अंक पर बंद हुआ था।
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
13 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
14 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
14 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
15 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
15 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
15 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
15 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
17 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
18 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines