Stock Market Opening: शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 62000 के पार, निफ्टी भी 18,300 के ऊपर
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening : अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे नरमी संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी से कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। सेंसेक्स तेजी के साथ 62000 के पार और निफ्टी 18300 के ऊपर खुला।
भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते चौथे दिन आज गुरुवार (11 May 2023) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 64 अंकों की तेजी के साथ 62,004 के स्तर पर है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 10 अंकों से ज्यादा उछाल के साथ 18,3324के स्तर पर खुला। आज के आईटी, बैंकिंग और ऑटो के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही। वहीं पावरग्रिड, टाटा स्टील और एलएंडटी में गिरावट है।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार (10 May) को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स करीब 178 अंकेम की तेजी के 61940 और निफ्टी 49 अंकों की मजबूती के 18,300 के स्तर पर बंद हुआ था।
आज गुरुवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले गिरावट के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की कमजोरी के साथ 82.96 रुपये के स्तर पर है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: