Stock Market Opening : शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन हरियाली, रुपया भी मजबूत
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत पॉजिटिव मोड पर हुई है। सोमवार आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त देखी जा रही है। आज शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे रंग के साथ हुई है।
इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन आज मंगलवार को (11 July 2023) सुबह बाजार तेजी के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दे रहा है। फिलहाल बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 254 अंकों की तेजी के साथ 65,598 के स्तर के पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 100 अंकों की बढ़त के साथ 19,456 के स्तर पर। निफ्टी रियल्टी, पीएसयू बैंक इंडेक्स को छोड़ निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, मेटल, मीडिया, एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड हरे रंग में कारोबार कर रहे हैं।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को भी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 63 अंकों की उछला के साथ 65,344 के स्तर पर तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 24 अंकों की मजबूती के साथ 19,355 के स्तर पर बंद हुआ।
आज सोमवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की तेजी के साथ 82.38 रुपये के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की मजबूती के साथ 82.59 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: