हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या रिलायंस के स्टोर में सस्ती मिलेंगी दालें? केंद्र सरकार की Reliance कंपनी से खास अपील, जानें क्या है मामला?

Pulses Rates And Inflation: देश में दालें काफी महंगी हैं, इसलिए केंद्रीय मंत्रालय ने रिलायंस कंपनी से अपने स्टोर में दालें सस्ती करने को कहा है। हालांकि अभी कंपनी ने इस पर अमल नहीं किया है, लेकिन सरकार ने ऐसा होने से देशभर में दालें सस्ती होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
देश में दालें इस वक्त काफी महंगी हैं।

Pulses Rates May Decrease in Stores: देश में दालें महंगी होती जा रही हैं, लेकिन उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्रालय ने भारत की सबसे बड़ी खुदरा विक्रेता कंपनी रिलायंस रिटेल से कीमतों में कटौती करने को कहा है। हालांकि पिछले आदेशों के बावजूद कंपनी के स्टोर्स में दालों की मौजूदा कीमतें ऊंची बनी हुई हैं, जिससे सप्लाई और प्रोडक्शन में परेशानियां आ रही हैं। ऐसे में त्योहारी सीजन में लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ा रहा है।

दालों की थोक और खुदरा कीमतों के बीच बढ़ते अंतर से लाभ कमाने के मद्देनजर उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने रिलायंस रिटेल से कीमतें और लाभ मार्जिन दोनों कम करने को कहा है। मंत्रालय का मानना है कि जब राजस्व की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा खुदरा विक्रेता महंगाई कम करने के तरीकों पर अमल करेगा तो खुदरा विक्रेता भी इसका अनुसरण करेंगे। इससे पूरे देश में दालों की कीमतों पर असर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:DA बढ़ने से कितना बढ़ा वेतन? क्या होगा नया सैलरी स्ट्रक्चर; 5 पॉइंट में जानें सब कुछ

विज्ञापन

वर्तमान में दालों की खुदरा और थोक कीमतें

उपभोक्ता मामलों के विभाग (DOCA) के आंकड़ों के अनुसार, दालों की कीमतें बहुत बढ़ गई हैं। 7 अक्टूबर को तुअर की दाल की औसत खुदरा कीमत 163.31 रुपये प्रति किलोग्राम है। उड़द की दाल का रेट 124.79 रुपये प्रति किलोग्राम, चना दाल का रेट 94.32 प्रति किलोग्राम था। 14 अक्टूबर तक तुअर की खुदरा कीमत मामूली रूप से घटकर 163.02 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि उड़द की दाल की कीमत बढ़कर 125.07 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चना दाल की कीमत बढ़कर 94.56 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। 14 अक्टूबर तक चना दाल की थोक कीमत 8740.78 रुपये प्रति क्विंटल, तुअर दाल की कीमत 15333.41 रुपये प्रति क्विंटल और उड़द की दाल की कीमत 11517.26 प्रति क्विंटल थी।

यह भी पढ़ें:Reliance Industries के फ्री शेयर कब मिलेंगे? रिकॉर्ड डेट से लेकर जानें सभी डिटेल्स

विज्ञापन

दालों की खाद्य मुद्रास्फीति में महत्वपूर्ण भूमिका

बता दें कि दालें भारत की खाद्य मुद्रास्फीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, क्योंकि दालें मुख्य खाद्य पदार्थ और प्रोटीन का प्रमुख स्रोत हैं। मांग-आपूर्ति में अंतर, मौसमी उत्पादन संबंधी समस्याओं, आयात पर अत्यधिक निर्भरता और बढ़ती इनपुट लागत ने दालों पर मुद्रास्फीति संबंधी दबाव बढ़ाया है। क्योंकि 4000 हजार से ज्यादा रिलायंस के स्टोर खुले हैं, इसलिए कंपनी को दालों की कीमतें कम करने के लिए सरकार ने कहा है। एक बार यह कंपनी दालों की खुदरा कीमतें कम कर देगी तो अन्य कंपनियों भी ऐसा करेंगी। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार, सब्जियों और दालों की बढ़ती कीमतों के कारण सितंबर में घर में पकाई गई शाकाहारी थाली की लागत में पिछले साल की तुलना में 11% की वृद्धि हुई। दालों की कीमतें, जो शाकाहारी थाली की लागत का 9% हिस्सा होती हैं, 2023 में उत्पादन में गिरावट के कारण 14% बढ़ गईं।

यह भी पढ़ें:ये 5 Stocks करा सकते हैं मालामाल…आएगा बड़ा मूव? जानें क्या है कारण

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola