हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार में पेट्रोल 100 के पार, जानें दिल्ली-नोएडा समेत बड़े शहरों में क्या दाम

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। 28 अप्रैल के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमत जारी कर दी गई है। जानिए आज आपके शहर में आज से कितने रुपये लीटर पेट्रोल-डीजल मिल रहा है।

विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। आज यानी 28 अप्रैल 2025 को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। हालांकि, देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 के पार पहुंच गई है। इसमें मुंबई और कोलकाता के साथ अब पटना का भी नाम शामिल हो गया है। देश के बड़े शहरों में आज पेट्रोल-डीजल कितने रुपये लीटर में मिल रहा है, इसका ताजा अपडेट सामने आया है। अगर आप भी घर से पेट्रोल पंप के लिए निकल रहे हैं, तो पहले अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के नए रेट देख लें।

किस शहर में क्या कीमत?

आज दिल्ली में पेट्रोल (प्रति लीटर) 94.72 रुपये में मिल रहा है। डीजल की कीमत 87.62 रुपये है। मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये लीटर, तो डीजल 89.97 रुपये लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये लीटर, डीजल 90.76 रुपये लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 100.85 रुपये लीटर, तो डीजल 92.44 रुपये लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 रुपये लीटर, तो डीजल 91.02 रुपये लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 94.65 रुपये लीटर, तो डीजल 87.76 रुपये लीटर है। नोएडा में पेट्रोल 94.87 रुपये लीटर, तो डीजल 88.01 रुपये लीटर है। गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 रुपये लीटर, तो डीजल 88.05 रुपये लीटर है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 रुपये लीटर, तो डीजल 82.40 रुपये लीटर और पटना में पेट्रोल 105.18 रुपये लीटर, जबकि डीजल 92.04 रुपये लीटर में मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: Gold Price Today: आज सोने की कीमत में आई गिरावट, जानें किस शहर में कितना हुआ बदलाव?

विज्ञापन

कैसे तय होती है कीमत?

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों के आधार पर तय की जाती हैं। इंडियन ऑयल मार्केटिंग कंपनियां ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों के रिव्यू के बाद हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे अलग-अलग शहरों के पेट्रोल-डीजल की कीमतों की जानकारी देती हैं।

ये भी पढ़ें: Apple का सबसे बड़ा फैसला, चीन को टाटा, भारत से चलेगा iPhone बिजनेस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola