Petrol Diesel Price: देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इसी बीच सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी शुक्रवार 8 मार्च को पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। देश के कुछ हिस्सों में पेट्रोल का प्राइस बढ़ गया है जबकि कुछ जगह कीमतों में कमी देखने को मिल रही है। हालांकि, वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के प्राइस में कोई उतार-चढ़ाव नहीं आया है। आइये पहले जानते हैं कहां-कहां हुआ कीमतों में बदलाव…
इन शहरों में बदले भाव
गाजियाबाद में पेट्रोल 14 पैसे सस्ता होकर 96.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 13 पैसे सस्ता होकर 89.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं दूसरी तरफ बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल 29 पैसे महंगा हो गया है जिसके बाद प्रति लीटर पेट्रोल का प्राइस 107.59 रुपये पर पहुंच गया है, जबकि डीजल 27 पैसे की बढ़त के साथ 94.36 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
ग्लोबल मार्केट में नहीं बदले प्राइस
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं आया है। ब्रेंट क्रूड का भाव कल के भाव 82.96 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर बना हुआ है। जबकि WTI का रेट आज थोड़ा बढ़कर 79.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, 4% बढ़ा DA
- दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। - मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमत
मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 106.31 है। जबकि डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। - चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत
चेन्नई में आज पेट्रोल की कीमत 102.63 और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है। - कोलकाता में पेट्रोल-डीजल की कीमत
कोलकाता में आज पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है।
SMS से जानें ईंधन की नई कीमत
क्या आप भी घर बैठे पेट्रोल और डीजल की कीमतें जानना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑयल कंपनी की वेबसाइट या उनके नंबर पर भी मैसेज करके लेटेस्ट प्राइस जान सकते हैं। इसके लिए आपको बस भारत पेट्रोलियम के नंबर 9223112222 पर अपने शहर का पिन कोड लिख कर साथ ही RSP टाइप करके भेज देना है। कुछ इसी तरह का SMS आप इंडियन ऑयल के इस नंबर 9222201122 पर भेज कर भी ताजा भाव जान सकते हैं। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम के इस नंबर 9222201122 पर HP के साथ अपने शहर का पिन कोड टाइप करके भेज दें।
संबंधित खबरें
बीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
1 hr ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
2 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
3 hrs agoधीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
11 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
14 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
15 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
16 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
20 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
22 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines