हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल हुआ महंगा? जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत

Petrol Diesel Price Today 14 March 2024: देशभर पेट्रोल और डीजल की कीमत जारी कर दी गई है। ऐसे में देश के सभी शहरों के लिए ईंधन के दाम जारी कर दिए गए हैं, आइए जानते हैं कि आपके शहर में आज यानी 14 मार्च, गुरुवार को ईंधन की कीमत कितनी है?

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 14 March 2024: भारत में पेट्रोल और डीजल की नई कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहे क्रूड के भाव को देखकर तय की जाती है। रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों का संशोधन किया जाता है। इसके बाद नए रेट को देश के सभी राज्यों में जारी किया जाता है और फिर ईंधन के दाम कम या ज्यादा होते हैं जबकि, कई बार कीमत समान भी रहती है।

बात करें अंतरराष्ट्रीय बाजार की तो यहां क्रूड के भाव में 2 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज हुई है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या क्रूड के भाव बढ़ने से पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ेंगे? क्या अब पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया है? आपको इसके बारे में तेल कंपनियों द्वारा जारी आज के रेट से पता चल सकेगा, आइए आज यानी 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल की नई कीमत क्या है जानते हैं।

क्या बढ़े हैं पेट्रोल और डीजल के दाम?

अंतरराष्ट्रीय बाजार क्रूड के भाव में 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, भारतीय तेल कंपनी द्वारा ईंधन के दामों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14 मार्च, गुरुवार को भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम समान हैं। हालांकि, शहरों में कीमत अलग हो सकती है जिसका मुख्य कारण उन पर लगने वाले टैक्स हैं।

विज्ञापन

चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत

1. दिल्ली

यहां पेट्रोल के दाम 96.72 रुपये और डीजल के दाम 89.62 रुपये है।

2. मुंबई

यहां पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये और डीजल के दाम 94.27 रुपये है।

विज्ञापन

3. कोलकाता

यहां पेट्रोल के दाम 106.03 रुपये और डीजल के दाम 92.76 रुपये है।

4. चेन्नई

यहां पेट्रोल के दाम 102.63 रुपये और डीजल के दाम 94.24 रुपये है।

विज्ञापन

देश के शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत क्या है?

 शहर पेट्रोल की कीमत डीजल की कीमत
नोएडा 96.65 89.76
गाजियाबाद 96.58 89.75
गुरुग्राम 97.18 90.05
लखनऊ 96.57 89.76
आगरा 96.63 89.57
मथुरा 96.35 89.61
मेरठ 96.31 89.64
जयपुर 108.48 93.69
प्रयागराज 97.17 90.64
वाराणसी 96.89 90.64
अयोध्या 97.03 90.22
कानपुर 96.71 90.13
पटना 107.24 94.32

ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल की नई कीमत

आप घर बैठे भी पेट्रोल और डीजल की नई कीमत की जानकारी फोन के जरिए हासिल कर सकते हैं। ऑयल कंपनियों की वेबसाइट पर इस तरह की सुविधा दी जाती है। जबकि, SMS के जरिए भी आप ईंधन के नए रेट चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के यहां ईंधन के दाम क्या हैं, ये देखने के लिए 9224992249 नंबर पर RSP और शहर का पिन कोड लिखकर भेज सकते हैं। BPCL को भी इस तरह का मैसेज 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहक हैं तो HP और शहर पिन कोड 9222201122 नंबर पर SMS कर दें।

ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel: मुफ्त में चलाएं Netflix, कम कीमत में मिलेंगे कॉलिंग समेत ढेरों बेनिफिट्स!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola