Passport New Rule: भारत सरकार ने इंटरनेशनल यात्रा के लिए पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। नए पासपोर्ट के लिए आवेदकों को अब सरकारी प्लेटफ़ॉर्म डिजीलॉकर (DigiLocker) का उपयोग करना होगा। डिजीलॉकर का उपयोग करके सभी दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा। एक बार दस्तावेज़ अपलोड हो जाने पर आवेदक आधिकारिक वेबसाइट passportindia.gov.in के माध्यम से अपना पासपोर्ट आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं।
Passport New Rule
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा है कि यदि एप्लीकेंट्स ने डिजीलॉकर के माध्यम से अपने दस्तावेज अपलोड किए हैं, तो उन्हें एप्लिकेशन प्रक्रिया के दौरान ऑरिजिनल फिजिकल कॉपी लाने की जरूरत नहीं होगी। इस कदम से पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया में कम समय लगने की उम्मीद है। इसे फिजिकल दस्तावेज सत्यापन की आवश्यकता को कम करने के इरादे से लागू किया गया है।
डिजीलॉकर (DigiLocker) क्या है?
डिजीलॉकर एक मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की ओर से उपलब्ध कराई गई डिजिटल वॉलेट सेवा है। इसमें यूजर्स सरकारी डॉक्यूमेंट जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और मार्कशीट को सुरक्षित रूप से स्टोर और एक्सेस कर सकते हैं। मंत्रालय ने अब ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए डिजीलॉकर के माध्यम से आधार डॉक्यूमेंट का उपयोग करने की अनुमति भी दे दी है।
यह भी पढ़ें- आज ही खुलवाएं ये खाता, मिलेगा तीन गुना से भी ज्यादा फायदा, यहां देखें पूरा गणित
डिजीलॉकर में सेव कर सकेंगे ये डॉक्यूमेंट्स
डिजीलॉकर में यूजर्स जरूरी आधिकारिक डॉक्यूमेंट्स जैसे शिक्षा सर्टिफिकेट, जन्म प्रमाणपत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट और वोटर आईडी कार्ड को भी स्टोर और एक्सेस कर सकते हैं। यह बदलाव आवेदन प्रक्रिया में तेजी लाने और विभिन्न क्षेत्रों में पासपोर्ट सेवा केंद्रों और डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर फिजिकल डॉक्यूमेंट सत्यापन की आवश्यकता को कम करने के लिए लागू किया गया है।
यह भी पढ़ें- Atal Pension Yojana: मोदी सरकार की ऐसी योजना, जिससे मौज में कटेगी जिंदगी, हर महीने मिलेंगे इतने रुपये
ऐसे कर सकेंगे डिजिलॉकर का उपयोग
- डिजिलॉकर खाता खोलने के लिए यूजर्स को एक मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा और यह नंबर पहले ही आधार से जुड़ा होना चाहिए।
- डिजिलॉकर खाते में लॉग इन करते समय यूजर्स को लिंक किए गए मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासकोड (ओटीपी) भेजा जाएगा।
- अगर डिजिलॉकर में कोई बदलाव करना चाहते हैं तो आधार में उस डेटा को अपडेट करना होगा।
यह भी पढ़ें- ईपीएफओ खाता धारक कैसे उठाएं 7 लाख के बीमा का फायदा? यहां जानें सबकुछ
और पढ़िए – देश-दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
8 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
10 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
10 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
12 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
14 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
16 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
16 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
17 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines