Parle-G Biscuit Price Hike: शायद ही कोई ऐसा जिसकी बचपन की यादों में Parle-G बिस्किट का जिक्र नहीं होगा। पहले इस बिस्किट की कीमत 2 रुपये हुआ करती थी, हालांकि बाद में कंपनी ने इसकी कीमतों को बढ़ाया था। जानकारी मिली है कि कंपनी एक बार फिर अपने प्रोडक्ट को लेकर कुछ बदलाव करने की तैयारी में है। भारत में फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक पारले प्रोडक्ट्स जनवरी 2025 से अपने प्रोडक्ट की कीमतों में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है। आइए इसके बारे में जानते है।
रिपोर्ट में मिली जानकारी
CNBC की रिपोर्ट में बताया गया कि जानी-मानी कंपनी पारले ने अपने कई प्रोडक्ट की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इसके साथ ही उसने इस प्रोडक्ट्स के वजन को भी कम करने का विचार किया है। इन प्रोडक्ट्स में पारले के ब्रेड, बिस्किट, रस्क, केक और स्नैक्स शामिल हैं।
रिपोर्ट में बताया गया कि कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही FMCG की प्रमुख कंपनी अपने ‘एंट्री-लेवल और लो-यूनिट प्राइस पैक’ का वजन कम करने पर विचार कर रही है। पारले अपने प्रमुख पारले-जी बिस्किट का वजन 5-10 प्रतिशत तक कम कर सकती है। वजन में यह कमी इसी तरह के एंट्री लेवल बिस्किट पर भी लागू होगी।
Parle G
क्यों किया जा रहा है ये बदलाव?
रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी कच्चे माल की बढ़ती लागत और पाम ऑयल पर एक्सपोर्ट शुल्क में तेज से हो रही बढ़ोतरी के कारण अपने प्रोडक्ट की कीमतों को बढ़ा रहा है। पारले ने 2021 में अपने फेमस प्रोडक्ट जैसे पारले जी, हाइड एंड सीक और क्रैक जैक की कीमतों में 5 से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे मुख्य कारण चीनी, गेहूं और फूड ऑयल जैसे कच्चे माल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को माना गाया।
कंपनी ने रस्क और केक सेगमेंट में भी कीमतों में 7-8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। लोकप्रिय ग्लूकोज बिस्किट पारले जी की कीमत में 6-7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई। हालांकि, बिस्किट की कीमतों में बढ़ोतरी केवल 20 रुपये से ऊपर के पैक पर ही दिखाई देगी।
यह भी पढ़ें – कैंसर से जूझ रही मां, ऑनलाइन गेम में बेटे ने उड़ा दिए इलाज के पैसे; फिर उठाया खौफनाक कदम
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
2 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
3 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
4 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
4 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
6 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
8 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
9 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
9 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
10 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines