कैंसर से जूझ रही मां, ऑनलाइन गेम में बेटे ने उड़ा दिए इलाज के पैसे; फिर उठाया खौफनाक कदम

Online Gaming: ऑनलाइन गेम खेलकर पैसे कमाने की लत में एक लड़के ने कैंसर से जूझ रही मां के इलाज के पैसे भी गंवा दिए। जब उसे डांट पड़ी तो खौफनाक कदम उठा लिया।

Online Gaming
विज्ञापन

Online Gaming: ऑनलाइन गेम के आदी होकर लोग किस तरह खुद को और परिजनों को परेशान कर रहे हैं, इसका ताजा नमूना चेन्नई से सामने आया है। यहां एक शख्स ऑनलाइन रमी गेम का इस कदर आदी हो गया कि बीमार मां के इलाज के लिए एकत्रित किए गए पैसे भी उड़ा डाले। जब परिजनों ने  पूछताछ की तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई।

पूरा मामला चेन्नई का है। कोरोना महामारी के दौरान 26 साल का लड़का ऑनलाइन गेम का आदी हो गया था। इसके बाद से वह लगातार ऑनलाइन गेम में पैसे लगा रहा था। पिता की मौत के बाद वह अपने भाई और मां के साथ रह रहा था। हाल ही में पता चला कि उसकी मां को कैंसर है तो सभी ने मिलकर इलाज के लिए कहीं से 30 हजार रुपये एकत्रित किए थे।

विज्ञापन

अचानक घर से पैसे गायब हो गए तो पूछताछ में 26 साल के आकाश ने पैसे ऑनलाइन गेम में खर्च करने की बात स्वीकार कर ली। मां और भाई ने उसे डांटा फटकारा तो वह नाराज होकर फोन लेकर लापता हो गया। परिजनों ने उसे तलाशने की कोशिश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

शुक्रवार को मां और भाई ने आकाश को डांटा था, शनिवार की सुबह उसका शव घर की छत पर मिला। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। मामला सामने आने के बाद चेन्नई की कोट्टुपुरम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इलाके में इस खबर को सुनकर लोग हैरान हैं और ऑनलाइन गेम के आदी हो रहे लोगों के प्रति चिंता जता रहे हैं।

विज्ञापन

आंकड़ों की मानें तो पिछले चार सालों में ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स की लत और ऑनलाइन लोन धोखाधड़ी के कारण तमिलनाडु में 48 लोगों ने आत्महत्या कर ली है। तमिलनाडु ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी (टीएनओजीए) ने पहले राज्य में ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी ऐप को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की घोषणा की थी लेकिन अब फिर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ