Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

LPG & Fuel Update: देश में तेल की कोई कमी नहीं, सरकार ने अफवाहों को किया खारिज; अगले 2 महीने का स्टॉक पूरी तरह सुरक्षित

सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में तेल या गैस की कोई कमी नहीं है। अगले 2 महीने का स्टॉक सुरक्षित है और लॉकडाउन की खबरें पूरी तरह फर्जी हैं। कमर्शियल LPG की सप्लाई भी 70% बहाल हो चुकी है। पैनिक न करें और सुरक्षित रहें।

Author
Written By: Vandana Bharti Updated: Mar 27, 2026 16:45

ईरान-इजरायल युद्ध और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत में ईंधन की कमी और लॉकडाउन को लेकर फैली अफवाहों पर सरकार ने शुक्रवार (27 मार्च, 2026) को विराम लगा दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक विशेष प्रेस ब्रीफिंग में स्पष्ट किया कि देश के पास न केवल पर्याप्त ईंधन है, बल्कि अगले दो महीनों की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है।

रूस से फिर LNG खरीदने की तैयारी में भारत, ‘ईरान संकट’ के बीच ट्रंप सरकार से मांगी छूट!

---विज्ञापन---

ईंधन की उपलब्धता और सप्लाई

सरकार ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि भारत के पास पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का समुचित भंडार है। अगले 60 दिनों (2 महीने) के लिए ईंधन की सप्लाई पहले ही लाइन-अप कर ली गई है। देश के 1 लाख पेट्रोल पंपों (जिनमें 91,000 सरकारी कंपनियों के हैं) पर तेल की निर्बाध आपूर्ति जारी है।

Fuel Tax Cut Update: पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटा, लेकिन आपकी जेब पर नहीं होगा सीधा असर; जानें सरकार के फैसले का असली गणित

---विज्ञापन---

कमर्शियल LPG पर बड़ा अपडेट
कमर्शियल गैस की कमी की खबरों पर सरकार ने बताया कि कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई 70% तक रिस्टोर (बहाल) कर दी गई है। अब तक 30,000 टन गैस कमर्शियल उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जा चुकी है। घरेलू (Domestic) सिलेंडर की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है, इसलिए ग्राहकों को पैनिक बुकिंग से बचना चाहिए।

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल पर 13 रुपये से घटकर 3 हुई ड्यूटी, डीजल पर हुई शून्‍य; जानें आपके शहर का भाव

लॉकडाउन की अफवाहों पर फुल स्टॉप
सोशल मीडिया पर चल रही लॉकडाउन की खबरों को सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया। ब्रीफिंग में कहा गया क‍ि देश में लॉकडाउन लगाने की न तो कोई जरूरत है और न ही ऐसा कोई निर्णय लिया गया है। सरकार के पास इस पर विचार करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

LPG Crisis Solution: गैस सिलेंडर की टेंशन खत्म! सरकार लाएगी 5 लाख सस्ते इंडक्शन चूल्हे; ईरान युद्ध के बीच आम आदमी को बड़ी राहत

खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा
युद्ध क्षेत्र में फंसे भारतीयों को लेकर सरकार ने राहत भरी खबर दी है। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार, खाड़ी क्षेत्र (Middle East) में मौजूद सभी भारतीय नागरिक पूरी तरह सुरक्षित हैं और सरकार उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

First published on: Mar 27, 2026 04:18 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.