HDFC Bank Crisis: बैंकिंग जगत में हड़कंप! अतानु चक्रवर्ती के आरोपों के बाद Jefferies ने घटाया भारत का वेटेज; HDFC Bank के शेयर 2.7% टूटे

देश के सबसे बड़े निजी ऋणदाता एचडीएफसी बैंक के बोर्ड में मचे घमासान का असर अब उसके शेयर की कीमतों और ग्लोबल रेटिंग्स पर दिखने लगा है। जेफरीज के टॉप स्ट्रैटेजिस्ट क्रिस वुड्स ने अपनी लेटेस्ट ‘ग्रीड एंड फियर’ (Greed & Fear) रिपोर्ट में बैंक के शेयरों को अपने तीन प्रमुख पोर्टफोलियो से बाहर कर दिया है।

hdfc bank

HDFC Bank Crisis: एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती के सनसनीखेज इस्तीफे के बाद अब दिग्गज ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने बैंक के शेयरों से पूरी तरह बाहर निकलने (Exit) का फैसला किया है। जेफरीज के इस कड़े कदम और वैल्यू व एथिक्स (मूल्यों और नैतिकता) के विवाद ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिससे आज बैंक के शेयरों में 2.7% की और गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

पोर्टफोलियो से बाहर और भारत का वेटेज कम

जेफरीज ने एशिया (जापान को छोड़कर), ग्लोबल और इंटरनेशनल लॉन्ग-ओनली इक्विटी पोर्टफोलियो से एचडीएफसी बैंक की हिस्सेदारी खत्म कर दी है। इसकी जगह ब्रोकरेज ने HSBC को 4% वेटेज के साथ शामिल किया है। इस बदलाव के कारण जेफरीज के ओवरऑल पोर्टफोलियो में भारत का वेटेज भी कम हो गया है।

विज्ञापन

अतानु चक्रवर्ती का इस्तीफा और गंभीर आरोप
विवाद की जड़ 18 मार्च को चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती का अचानक इस्तीफा है। उन्होंने अपने पत्र में बैंक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा क‍ि पिछले दो वर्षों में बैंक के भीतर मैंने कुछ ऐसी घटनाएं और प्रथाएं देखी हैं, जो मेरे व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता (Values and Ethics) के अनुरूप नहीं हैं।

    हालांकि उन्होंने किसी विशिष्ट घटना का जिक्र नहीं किया, लेकिन सूत्रों के अनुसार एमडी और सीईओ शशिधर जगदीशन के नेतृत्व वाले प्रबंधन के साथ उनके मतभेद गहरे थे।

    विज्ञापन

    आरबीआई की नजर और गवर्नेंस रिस्क
    रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया है ताकि उन मूल कारणों को समझा जा सके जिनकी वजह से चेयरमैन को पद छोड़ना पड़ा। जे.पी. मॉर्गन के विश्लेषकों का मानना है कि भले ही कोई विशिष्ट गड़बड़ी साबित न हुई हो, लेकिन नैतिकता जैसे शब्दों के इस्तेमाल से बैंक के प्रति निवेशकों का नजरिया (Sentiment) बिगड़ गया है, जिससे शेयरों पर ‘गवर्नेंस रिस्क प्रीमियम’ बढ़ सकता है।

    बाजार में कोहराम: एक महीने में 14% डूबे शेयर
    आज एनएसई (NSE) पर एचडीएफसी बैंक के शेयर ₹761.35 पर कारोबार कर रहे थे, जो कल के मुकाबले 2.7% नीचे हैं। पिछले एक महीने में बैंक के शेयरों में 14% से अधिक की भारी गिरावट आ चुकी है। फिलहाल केकी मिस्त्री को अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया गया है, लेकिन बाजार को अब भी प्रबंधन की ओर से ठोस स्पष्टीकरण का इंतजार है।

    विज्ञापन

      न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

      First published on:

      और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

      लेख समाप्त

      लेखक के बारे में

      Vandana Bharti

      Vandana Bharti

      वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
      ... और पढ़ें
      विज्ञापन
      होम पेज पर वापस जाएँ