हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Jio IPO Alert: आज से खुला देश का सबसे बड़ा आईपीओ, जानें प्राइस बैंड और शेयर अलॉटमेंट की तारीख

Jio Platforms IPO Details: जियो प्लेटफॉर्म्स का 30213 करोड़ रुपये का आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर 2026 तक खुला रहेगा. 1065 से 1119 रुपये का प्राइस बैंड और 12 शेयर का लॉट साइज तय किया गया है. जानिए पूरी जानकारी.

विज्ञापन
Jio Platforms IPO Opens Today: देश का सबसे बड़ा 30213 करोड़ रुपये का आईपीओ आज से खुल गया है. 1 लॉट के ल‍िए खर्च करने होंगे 13428 रुपये. (फोटो- एआई)

भारतीय शेयर बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ (IPO) आज यानी 21 अक्टूबर 2026 से आम निवेशकों के लिए खुल गया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms Ltd.) के इस आईपीओ का साइज 30,213 करोड़ रुपये है. इसने 2024 में आए हुंडई मोटर इंडिया के 27,870 करोड़ रुपये के आईपीओ को पीछे छोड़ दिया है.

अगर आप भी इस आईपीओ में पैसे लगाने की सोच रहे हैं, तो इस आईपीओ से जुड़ी मुख्य बातें क्या हैं, यहां जानें

आईपीओ से जुड़ी जरूरी बातें

क‍ितनी है कीमत :
कंपनी ने शेयर की कीमत 1065 से 1119 रुपये प्रति शेयर तय की है. खुदरा (Retail) निवेशकों के लिए कम से कम 1 लॉट यानी 12 शेयर के लिए बोली लगाना जरूरी है.

विज्ञापन

कम से कम कितना पैसा चाहिए?
अपर प्राइस बैंड (1119 रुपये) के हिसाब से एक लॉट के लिए आपको 13428 रुपये का निवेश करना होगा. इसके बाद आप 12 के गुणांक में और लॉट बढ़ा सकते हैं. बता दें क‍ि ये आईपीओ 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक खुला रहेगा.

एंकर निवेशकों से मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
रिटेल निवेशकों के लिए खुलने से ठीक पहले, कंपनी ने एंकर निवेशकों (Anchor Investors) के जरिए 8110 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं. इसकी मांग इतनी ज्यादा थी कि एंकर बुक के लिए लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा की बोलियां मिलीं. इसमें ब्लैकरॉक (BlackRock), फिडेलिटी (Fidelity), जेपी मॉर्गन (JPMorgan), एलआईसी (LIC), एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI MF) और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल (ICICI Pru) जैसे दुनिया और देश के दिग्गज फंड हाउसेज शामिल हुए.

विज्ञापन

इस आईपीओ का पैसा कहां इस्तेमाल होगा?
यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू (Fresh Issue) है. यानी कंपनी नए शेयर जारी करके पूरा पैसा जुटा रही है और इसमें कोई भी पुराना शेयरधारक अपने शेयर नहीं बेच रहा (No Offer For Sale). जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी मुख्य रूप से अपने पुराने कर्ज (Debt) को चुकाने में करेगी.

अपर प्राइस बैंड के हिसाब से लिस्टिंग के समय जियो प्लेटफॉर्म्स का कुल मार्केट कैप 10.3 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच जाएगा. बाजार के ज्यादातर दिग्गजों और ब्रोकरेज हाउसेज ने इस आईपीओ में सब्सक्राइब (पैसे लगाने) की सलाह दी है.

विज्ञापन

आगे की महत्वपूर्ण तारीखें
आईपीओ बंद होने की तारीख :
23 अक्टूबर 2026
शेयर अलॉटमेंट : 26 अक्टूबर 2026
रिफंड और डिमैट क्रेडिट: 27 अक्टूबर 2026
शेयर बाजार में लिस्टिंग: 28 अक्टूबर 2026 (NSE और BSE पर)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola