Jio IPO: भारत के सबसे बड़े जियो आईपीओ लॉन्च की तैयारी पूरी, मार्केट एक्सपर्ट ने बताया क्यों करें निवेश?

शेयर बाजारों के पास उपलब्ध जानकारी और मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, जियो प्लेटफॉर्म्स ने एंकर निवेशकों को 1,119 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 7.24 करोड़ शेयर आवंटित किए हैं.

JIO IPO News 24.jpg

जियो आईपीओ के निर्धारित मूल्य दायरे का ऊपरी स्तर है. (Photo: News24)

रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ (Jio IPO) को लेकर संस्थागत निवेशकों में जबरदस्त दिलचस्पी देखने को मिली है. बुधवार, 21 अक्टूबर को लॉन्च होने जा रहे देश के सबसे बड़े आईपीओ को लेकर निवेशकों की लंबी कतार है. कंपनी ने शेयर बाजार में लिस्ट होने से पहले 212 एंकर निवेशकों को 8,109.85 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित किए हैं. वहीं, एंकर निवेशकों के लिए रखे गए शेयरों के मुकाबले संस्थागत निवेशकों की ओर से 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां मिलने की जानकारी सामने आई है. न्यूज 24 से खास बातचीत में शेयर मार्केट एक्सपर्ट्स प्रबोध ठक्कर, ठाकुर जीत सिंह और स्टॉक एक्सपर्ट रवि आर. कुमार ने बताया कि जियो आईपीओ में निवेशकों की दिलचस्पी क्यों है और उन्हें क्यों फायदा हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ