8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग में 3.833 फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज! जानें क‍ितनी बढ़ेगी सैलरी

8th Pay Commission Latest News: 8वें वेतन आयोग की मुंबई बैठक में 3.833 फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा संभव है. इससे कर्मचारियों की सैलरी में 140% तक की बढ़ोतरी हो सकती है और न्यूनतम बेसिक पे 69000 रुपये पहुंच सकता है.

8th Pay Commission Fitment Factor 3.833 News: Basic Salary Hike Calculation from 18000 to 69000 in Hindi.

8वें वेतन आयोग में 3.833 फिटमेंट फैक्टर के ह‍िसाब से सैलरी बढ़ने की बात चल रही है. (फोटो - एआई)

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर हलचल तेज हो गई है और इसकी लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं.

विज्ञापन

इस कड़ी में मुंबई में दो दिनों की एक अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें केंद्रीय सरकारी कर्मचारी यूनियनों (NC-JCM) की सबसे बड़ी मांग यानी 3.833 फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) पर मुख्य रूप से चर्चा होने की पूरी संभावना है. आइए बिल्कुल आसान और सरल भाषा में समझते हैं कि अगर यह मांग मान ली जाती है, तो आपकी बेसिक सैलरी और इन-हैंड पे पर क्या असर पड़ेगा.

विज्ञापन

3.833 फिटमेंट फैक्टर से कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?

कर्मचारी यूनियनों की मांग के मुताबिक, यदि 3.833 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो कर्मचारियों की वास्तविक वेतन वृद्धि (Real Salary Hike) में लगभग 140 फीसदी का भारी उछाल देखने को मिल सकता है. यह उछाल 7वें वेतन आयोग के समय मिली 14.3% की बढ़ोतरी से करीब 10 गुना ज्यादा होगा.

फिटमेंट फैक्टर का पूरा गणित :
मौजूदा न्यूनतम बेसिक सैलरी (Level 1):
18000 रुपये
मौजूदा डीए (60% के हिसाब से): 10,800 रुपये
नया बेसिक पे (3.833 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर): 18000 रुपये × 3.833 = 69,000 रुपये

विज्ञापन

यानी लेवल-1 के कर्मचारी का शुरुआती मूल वेतन ही बढ़कर 69,000 रुपये हो जाएगा. हालांकि, 8वां वेतन आयोग पूरी तरह लागू होने से पहले डीए (DA) में अभी 2 से 3 बार और संशोधन होगा, जिससे अंतिम गणना थोड़ी बदल भी सकती है.

कैसे काम करता है यह फिटमेंट फैक्टर?
फिटमेंट फैक्टर का काम सिर्फ सैलरी बढ़ाना नहीं है, बल्कि यह दो तरीके से काम करता है:

विज्ञापन

पहला पुराने डीए को बेसिक में मिलाना: यह अब तक जमा हुए महंगाई भत्ते (DA) को कर्मचारियों के मूल वेतन (Basic Pay) में शामिल कर देता है.

दूसरा वास्तविक बढ़ोतरी तय करना: डीए मर्ज करने के बाद जो अतिरिक्त रकम जुड़ती है, वही कर्मचारी की असली सैलरी हाइक मानी जाती है.

विज्ञापन

पिछले वेतन आयोगों की वास्तविक सैलरी बढ़ोतरी:

3rd Pay Commission: 20.6%
4th Pay Commission: 27.6%
5th Pay Commission: 31%
6th Pay Commission: 54%
7th Pay Commission: केवल 14.3% (2.57 के फिटमेंट फैक्टर में से 2.25 का इस्तेमाल केवल 125% डीए को मर्ज करने में ही हो गया था).

विज्ञापन

आगे क्या होगा?
फिलहाल कर्मचारियों को 60% डीए मिल रहा है और अनुमान है कि जल्द ही इसे बढ़ाकर 63% किया जा सकता है. कर्मचारी संगठन लगातार मांग कर रहे हैं कि 7वें वेतन आयोग में हुई सबसे कम बढ़ोतरी की भरपाई 8वें वेतन आयोग में 3.833 फिटमेंट फैक्टर देकर की जाए. अब सभी निगाहें मुंबई में होने वाली दो दिवसीय बैठक के नतीजों पर टिकी हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ