IndiGo Airline History : देश की सबसे किफायती एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने प्रॉफिट के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 8 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा कमाया है जो एक रिकॉर्ड है। यह देश की ऐसी पहली एयरलाइंस बन गई है जिसका मुनाफा इस लेवल पर पहुंचा है। यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब इंडिगो ने रिकॉर्ड बनाया है। यह एयरलाइंस पहले भी कई रिकॉर्ड बना चुकी है। इंडिगो आज देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी है।
दो दोस्तों ने शुरू की थी कंपनी
इंडिगो की शुरुआत दो दोस्तों राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल ने साल 2004 में शुरू की थी। यह वह दौर था जब देश में कई एयरलाइंस कंपनियां पहले से मौजूद थीं। अमेरिका में रहने वाले गंगवाल कई बड़ी एयरवेज कंपनियों में काम कर चुके थे। इस कारण उन्हें इस सेक्टर की अच्छी नॉलेज थी। साल 2006 तक कंपनी अपनी सेवाएं नहीं दे पा रही थी क्योंकि उसके पास अपने विमान नहीं थे। चूंकि गंगवाल की एविएशन सेक्टर में काफी जान-पहचान थी तो उन्होंने एयरबस से 100 विमान उधार लिए और अगस्त 2006 में कंपनी के विमान ने पहली उड़ान भरी।
IndiGo Made History
आसान नहीं था सफर
ऐसा नहीं था कि कंपनी ने शुरू होते ही कस्टमर के बीच में अपनी पकड़ बना ली। उस समय मार्केट में पहले से कई एयरलाइंस कंपनियां थीं। इंडिगो ने उन लाेगों को अपना कस्टमर बेस बनाया जो सस्ती दर पर हवाई यात्रा करना चाहते थे। कंपनी ने सस्ती दर पर टिकट बेचकर अपने ग्राहक बनाए। इसके बावजूद कंपनी को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। लेकिन उसके काफी कस्टमर बन गए थे। इसके बाद कंपनी ने कम दूरी के शहरों को भी हवाई यात्रा से जोड़ा और टिकट की कीमत काफी कम रखी। ऐसे में मिडिल क्लास वर्ग के बीच में इंडिगो ने बहुत जल्दी पकड़ बना ली।
आज बेड़े में 370 विमान
आज इंडिगो के बेड़े में करीब 370 विमान हैं और यह कंपनी रोजाना 2000 फ्लाइट ऑपरेट करती है। देश की एयरलाइंस मार्केट आज इंडिगो की हिस्सेदारी करीब 60 फीसदी है। कंपनी में करीब 25 हजार लोग काम करते हैं। कंपनी की योजना है कि वह इस साल के अंत तक बिजनेस क्लास सुविधा शुरू करेगी।
IndiGo Made History
विवाद भी रहे हैं
नई ऊंचाई छूने के बाद भी कंपनी का विवादों से नाता रहा है। कुछ समय पहले एक यात्री को जो सीट मिली थी, उस पर कुशन नहीं लगा हुआ था। यात्री ने उसकी फोटो खींचकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसके बाद कंपनी की काफी किरकिरी हुई थी। हाल ही में वाराणसी रूट पर कुछ यात्रियों की खड़े होकर यात्रा करने की बात भी सामने आई थी।
यह भी पढ़ें : लक्स का नाम Lux ही क्यों पड़ा? कपड़े धोने का साबुन आखिर कैसे बना ब्यूटी प्रोडक्ट? जानें रोचक कहानी
ये रिकॉर्ड भी बनाए हैं इंडिगो ने
- कंपनी ने पिछले साल जून में 1 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप हासिल किया था। ऐसा करने वाली यह पहली एयरलाइंस बनी।
- एक साल में 10 करोड़ पैसेंजर ले जाने का रिकॉर्ड भी इंडिगो के नाम है।
- कंपनी ने पिछले साल उयरबस को 500 विमानों का ऑर्डर दिया है जो एविएशन इतिहास का सबसे बड़ा ऑर्डर है।
संबंधित खबरें
WhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
35 mins agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
1 hr agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
1 hr ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
3 hrs agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
3 hrs agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
4 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
5 hrs agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
6 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines