सोने चांदी की कीमतें जिस गति से बढ़ रही हैं, उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आज 10 ग्राम सोना खरीदना भी बड़ा काम है. क्योंकि सोने का भाव 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. ऐसे में अगर कोई 12 लाख रुपये का सोना कचरे में फेंक दे तो आप क्या कहेंगे. हैरान होंगे, है न. हालांकि सोने को जानबूझकर नहीं, बल्कि गलती से फेंका गया था. यह घटना दुबई की है, जहां एक भारतीय महिला कामिनी कन्नन ने दुबई यात्रा के दौान गलती से Dh50,000 यानी 12.32 लाख रुपये का सोना फेंक दिया. हैरानी की बात ये है कि दुबई पुलिस ने कुछ दिनों बाद उसे ढूंढ निकाला. है न बिल्कुल फिल्मी कहानी.
एक रात के 5 लाख रुपये, दिल्ली के होटलों ने अचानक क्यों बढ़ाया किराया? ये है बड़ी वजह
कूड़ेदान में कैसे पहुंच गया 12 लाख का सोना
कन्नन साल 2021 में भारत लौटने से पहले लगभग 23 साल तक UAE में रही थीं. जनवरी के आखिर में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच, दुबई में एक शादी में शामिल होने के दौरान कन्नन ने अपने लंबे समय के सोने के निवेश की समीक्षा करने का फैसला किया.
सिगरेट पैकेट की कीमत 400 रुपये, पान मसाला 200 रुपये का? जानें कितनी हो गई कीमत
कन्नन ने देखा कि जिस पाउच में वह अपना कीमती सामान रखती थी, वह फट गया है, तो उसने सोने को कुछ समय के लिए दूसरे पाउच में रख दिया. उस पाउच में, जिसे उन्होंने डाइनिंग टेबल पर रखा था, चार 22-कैरेट सोने के सिक्के थे और हर एक का वजन 8 ग्राम था. इसके अलावा एक 50 ग्राम का 24-कैरेट शुद्धता का सोने का बार भी था. हालांकि, बाद में दिन में, रूटीन सफाई के दौरान गलती से वह पाउच फेंक दिया गया.
EPFO New Rule: क्या जॉब छूटने पर नहीं मिलता PF अकाउंट में जमा पैसों पर इंटरेस्ट? जानें
परिवार को अपनी गलती का एहसास अगली सुबह, 1 फरवरी को हुआ, कन्नन के वापस जाने से ठीक एक दिन पहले. बहुत ढूंढने के बाद भी, उनकी उम्मीदें तब कम हो गईं जब पता चला कि उसके बेटे ने अनजाने में वह पाउच फेंक दिया था. कन्नन ने खलीज टाइम्स को बताया कि आज उन चीजों की कीमत लगभग Dh50,000 है.
खलीज टाइम्स के अनुसार, कन्नन के बेटे को पुलिस से एक कॉल आई. पुलिस उन्हीं चीजों के बारे में पूछ रही थी, जिसे कन्नन ने खो दी थी.
8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट हुई लाइव, सैलरी में कितना हो सकता है इजाफा?
पुलिस को कैसे मिला सोना
दुबई में दरअसल, पुलिस बहुत ही सिस्टमेटिकली काम करती है. पुलिस हर एरिया के कचरे का इंस्पेक्शन करती है और इसी तरह उसे सोने के सिक्के और बार वाला बैग भी मिला.
बाद में कन्नन का बेटा उन सिक्कों और बार की फोटोजो और बिल लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा और सोना घर ले आया.
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
16 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines