Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Stock Market Holiday: शेयर बाजार में 3 दिनों की छुट्टी, आज शुक्रवार को NSE-BSE पर ट्रेडिंग होगी या नहीं? चेक करें लिस्ट

ट्रेडर्स के लिए हॉलिडे मोड ऑन हो चुका है। आज गुड फ्राइडे के कारण NSE, BSE और MCX सब बंद हैं। अब बाजार सीधे सोमवार को खुलेगा। लंबी छुट्टी के बाद क्या होगी बाजार की चाल? चेक करें 2026 की पूरी हॉलिडे लिस्ट यहां।

Author
Written By: Vandana Bharti Updated: Apr 3, 2026 09:55

Share Market Holiday: अगर आप आज सुबह उठकर ट्रेडिंग टर्मिनल खोलने की तैयारी कर रहे हैं, तो रुकिए! आज 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में सन्नाटा रहने वाला है। गुड फ्राइडे के अवसर पर दलाल स्ट्रीट पर कोई हलचल नहीं होगी। इतना ही नहीं, इस बार निवेशकों को एक लंबा लॉन्ग वीकेंड मिलने जा रहा है। आइए जानते हैं बाजार कब खुलेगा और छुट्टियों का पूरा गणित क्या है:

लगातार 3 दिन बंद रहेगा बाजार
भारतीय शेयर बाजार (NSE और BSE) आज से अगले तीन दिनों तक पूरी तरह बंद रहेगा:

---विज्ञापन---
  • 3 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे (राजपत्रित अवकाश)
  • 4 अप्रैल (शनिवार): साप्ताहिक अवकाश
  • 5 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

अब बाजार में ट्रेडिंग की घंटी सीधे सोमवार, 6 अप्रैल 2026 को सुबह 9:15 बजे बजेगी।

कौन-कौन से सेगमेंट रहेंगे बंद?
आज केवल शेयरों की खरीद-बिक्री ही नहीं, बल्कि बाजार के सभी प्रमुख सेगमेंट में ताला लटका रहेगा:

---विज्ञापन---

इक्विटी और डेरिवेटिव्स (F&O)
करेंसी और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स
सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बोर्रोइंग (SLBs)
MCX (कमोडिटी मार्केट): मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज भी सुबह और शाम, दोनों सत्रों (Sessions) के लिए बंद रहेगा।

भारत ही नहीं, दुनिया भर में ब्रेक
गुड फ्राइडे के मौके पर केवल भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका (Wall Street), यूरोप और अधिकांश एशियाई बाजारों में भी कारोबार बंद रहेगा। वैश्विक स्तर पर निवेशकों के लिए यह एक पॉज बटन जैसा है।

2026 की बची हुई छुट्टियां: डायरी में कर लें नोट
साल 2026 में अभी कई और मौके आएंगे जब बाजार में छुट्टियां रहेंगी। अपनी ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी बनाने के लिए इस लिस्ट पर नजर डालें:

14 अप्रैल,मंगलवार,डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती
01 मई,शुक्रवार,महाराष्ट्र दिवस
28 मई,गुरुवार,बकरीद
26 जून,शुक्रवार,मुहर्रम
14 सितंबर,सोमवार,गणेश चतुर्थी
02 अक्टूबर,शुक्रवार,महात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबर,मंगलवार,दशहरा
10 नवंबर,मंगलवार,दिवाली (बलिप्रतिपदा)
24 नवंबर,मंगलवार,गुरु नानक जयंती
25 दिसंबर,शुक्रवार,क्रिसमस

बाजार सोमवार को खुलेगा और वैश्विक स्तर पर तनाव (ईरान-इजरायल युद्ध और तेल की कीमतें) अभी भी जारी है, इसलिए सोमवार को बाजार में ‘गैप-अप’ या ‘गैप-डाउन’ ओपनिंग देखने को मिल सकती है। इस लंबी छुट्टी का उपयोग अपनी रिसर्च और पोर्टफोलियो की समीक्षा करने के लिए करें।

First published on: Apr 03, 2026 09:00 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.