Crude Oil Price: ट्रंप की धमकी के बाद कच्चे तेल के दाम में ब्लास्ट; $105 के पार पहुंचा भाव

ईरान vs अमेरिका अब आर-पार की जंग बन गई है। ट्रंप की पाषाण युग वाली धमकी के बाद कच्चा तेल $105 प्रति बैरल के पार चला गया है। कतर के टैंकर पर मिसाइल हमले ने आग में घी का काम किया है। क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतें अब आम आदमी की पहुंच से बाहर हो जाएंगी? क्‍या इसे पूरी दुनिया में मंदी की आहट समझना चाह‍िए?

crude oil (2)

कच्‍चे तेल के दाम में सीजफायर के बाद गिरावट आई।

डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई कड़ी चेतावनी ने वैश्विक तेल बाजार में बारूद का काम किया है। ट्रंप के इस बयान के बाद कि ईरान को पाषाण युग (Stone Age) में वापस भेज दिया जाएगा, कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उबाल आ गया है। ब्रेंट क्रूड देखते ही देखते 4% उछलकर $105 प्रति बैरल के पार निकल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप का भाषण और बाजार में भगदड़

जैसे ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में खलबली मच गई। उन्होंने न केवल सैन्य कार्रवाई बल्कि ईरान के बिजली और ऊर्जा बुनियादी ढांचे (Infrastructure) को निशाना बनाने की धमकी दी है। भाषण शुरू होने से पहले ब्रेंट क्रूड $100 के करीब था, जो भाषण खत्म होते-होते $105.38 पर जा पहुंच गया।

विज्ञापन

होर्मुज की घेराबंदी और टैंकरों पर हमले
दुनिया के कुल तेल का लगभग 20% हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से होकर गुजरता है, जो 28 फरवरी से जारी युद्ध के कारण लगभग ठप पड़ा है। कतर के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, कतर-एनर्जी (QatarEnergy) द्वारा लीज पर लिए गए एक तेल टैंकर पर ईरानी क्रूज मिसाइल से हमला किया गया है। इस घटना ने समुद्री यातायात के लिए खतरे को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

विज्ञापन

यूरोप पर मंडरा रहा है मंदी का खतरा
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि अप्रैल महीने से यूरोप की अर्थव्यवस्था पर इस सप्लाई संकट का सीधा असर दिखना शुरू हो जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह तनाव बना रहा, तो दुनिया मंदी (Recession) की चपेट में आ सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ