Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Stock Market: 1400 अंक गिरने के बाद संभला सेंसेक्स, जानें कैसे हुई र‍िकवरी

आज बाजार में क्लाइमेक्स देखने को म‍िला। आज सुबह 1400 अंक गिरने के बाद सेंसेक्स ने ऐसी छलांग लगाई कि सब देखते रह गए। ट्रंप की धमकियों और $105 के तेल को मात देकर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। क्या ये तेजी कल भी जारी रहेगी? पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें

Author
Written By: Vandana Bharti Updated: Apr 2, 2026 16:31

Share Market: आज यानी 2 अप्रैल 2026 को भारतीय शेयर बाजार ने निवेशकों को किसी थ्रिलर फिल्म जैसा अनुभव कराया। सुबह लगा कि बाजार पूरी तरह डूब जाएगा, लेकिन शाम होते-होते बाजी पलट गई। इसे कहते हैं असली 180-डिग्री यू-टर्न।

सुबह का खौफ: 1400 अंकों की भारी गिरावट

जैसे ही आज सुबह घंटी बजी, दलाल स्ट्रीट पर मातम छा गया। सेंसेक्स 1400 अंक और निफ्टी 400 अंक नीचे खुला। चारों तरफ लाल निशान (Red) था और कोई भी सेक्टर इस मार से अछूता नहीं रहा।

---विज्ञापन---

वजह क्या थी?
वजह थे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। उन्होंने एक बार फिर ईरान पर कड़े हमलों की चेतावनी दी और साफ किया कि अगले कुछ हफ्तों तक ऊर्जा और तेल ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतें $105 के पार निकल गईं, जिससे भारतीय बाजार में खलबली मच गई।

दोपहर का चमत्कार: बाजीगर बना बाजार
सुबह की भीषण गिरावट के बाद, किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि बाजार आज हरे निशान (Green) में बंद होगा। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, खरीदारों ने मोर्चा संभाला। सेंसेक्स ने न केवल अपने 1400 अंकों का घाटा पूरा किया, बल्कि बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। निफ्टी ने भी निचले स्तरों से शानदार वापसी की और निवेशकों को बड़ी राहत दी।

---विज्ञापन---

आखिर कैसे हुई ये रिकवरी?
बाजार के जानकारों का मानना है कि कल (बुधवार) की सकारात्मक क्लोजिंग ने निवेशकों को भरोसा दिया था। इसके अलावा जब शेयर बहुत सस्ते हो गए, तो घरेलू संस्थानों (DIIs) ने जमकर खरीदारी की। जिन लोगों ने बाजार गिरने पर दांव लगाया था, उन्हें अपनी पोजीशन काटनी पड़ी, जिससे कीमतों को सहारा मिला। वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद भारतीय बाजार की इनहेरेंट स्ट्रेंथ ने आज अपना जलवा दिखाया।

First published on: Apr 02, 2026 04:31 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.