Indian Railways Complaint: देश में रोजाना करोड़ों लोग ट्रेनों से सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, भारतीय रेलवे हर साल कुछ नए अपडेट लाता है। ऐसे में किसी फैसले से यात्रियों को भी ई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को अक्सर अस्वच्छ स्टेशनों, खराब गुणवत्ता वाले भोजन, ट्रेनों के विलंबित आगमन, चोरी और कई अन्य अप्रत्याशित अनुभवों का सामना करना पड़ता है।
रेलवे की शिकायत कैसे करें?
रेल से सफर के दौरान आपको कोच में कुछ दिक्कत होती है, रेलवे से मिलने वाले खाने में कुछ गड़बड़ नजर आती है। या फिर आपको कोई परेशानी हो तो आप उसकी शिकायत कर सकते है। ऐसे में बहुत सारे यात्रियों को यह नहीं पता होता है कि वे रेलवे में अपनी शिकायत कैसे दर्ज करा सकते हैं? अगर आप भी रेलवे की शिकायत प्रणाली की प्रक्रिया से वाकिफ नहीं हैं तो परेशान न हों! हम आपको रेलवे की शिकायत से निपटने के सभी अलग-अलग तरीके बताएंगे।
भारतीय रेलवे का सिंगल हेल्पलाइन नंबर
अगर आप भी रेल से सफर करते हैं और भारतीय रेलवे की अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग नंबर या हेल्पलाइन याद रखने में परेशानी महसूस करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने अपने सभी हेल्पलाइन नंबरों को 139 में समाहित कर लिया है। भारतीय रेलवे का नया हेल्पलाइन नंबर 139 सभी पुराने हेल्पलाइन नंबरों (182 को छोड़कर) को बदल देगा। रेलवे के मुताबिक यह नंबर 24×7 काम करता है- सिर्फ सफर के दौरान ही नहीं बल्कि उससे पहले भी अगर रेल से यात्रा के दौरान कोई परेशानी आपके सामने आती है तो आप इस नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
Rail Madad Mobile App से कैसे करें शिकायत?
रेल मंत्रालय ने यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए रेल मदद एप जारी किया है। इस ऐप के इस्तेमाल से आप जहां भी हैं, आपको समस्या का समाधान मिल जाएगा। इतना ही नहीं, अब आप बस एक क्लिक से किसी भी प्रकार की सहायता प्राप्त कर सकते हैं और ट्रेन में यात्रा के दौरान ट्रेन के लेट होने की शिकायत कर सकते हैं। बस, आपको अपने मोबाइल पर रेल मंत्रालय द्वारा जारी ‘रेल मदद’ एप डाउनलोड करना होगा। समाधान के बारे में आपको मैसेज के जरिए जानकारी दी जाएगी। यात्रियों में रेलवे के प्रति विश्वास जगाने और अधिकारियों पर शिकंजा कसने के लिए रेल मंत्रालय ने इसे लॉन्च किया है। रेल मदद एप से यात्रियों की शिकायतों का समाधान होगा।
ट्विटर के जरिए भारतीय रेलवे से करें शिकायत
किसी भी आपात स्थिति, सेवा की हानि या यात्रा के दौरान असुरक्षा की भावना को @RailMinIndia पर ट्वीट किया जा सकता है। रेल यात्रा के दौरान होने वाली परेशानी या असुविधा पर यात्रियों द्वारा किए गए ट्वीट का जवाब देने के लिए रेलवे ने प्रक्रिया में भी बदलाव किया है। रेल मंत्री या डीआरएम आईडी पर शिकायत का ट्वीट मिलते ही यात्री का मोबाइल नंबर पूछकर रेल मदद एप पर पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद संबंधित विभाग को तय समय में इस पर कार्रवाई करनी होगी। यात्री रेल मदद एप पर अपनी शिकायतों के निदान की प्रक्रिया भी देख सकेंगे। रेल मंत्रालय द्वारा इस व्यवस्था में बदलाव करने पर ट्वीट के मैसेज को विभागों को फॉरवर्ड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और यात्रियों की समस्या का समाधान जल्द ही हो जाएगा।
https://railmadad.indianrailways.gov.in/madad/final/home.jsp पर जाकर भी कर सकेंगे शिकायत
भारतीय रेलवे से संबंधित भ्रष्टाचार की शिकायतें
रेल यात्री, कर्मचारी या कोई अन्य व्यक्ति भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों को उच्च अधिकारियों तक आसानी से पहुंचा सकता है। इसके लिए उन्हें रेलवे कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। एक फोन कॉल डायल करते ही उसकी शिकायत दर्ज हो जाएगी। इसके लिए उत्तर रेलवे ने नंबर भी जारी कर दिया है। शिकायत ऑनलाइन भी की जा सकती है।
रेलवे टिकटों की कालाबाजारी या रेलवे निर्माण, टेंडर या अन्य कार्यों में भ्रष्टाचार की जानकारी होने के बावजूद कई लोग इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से नहीं कर पाते हैं। इसलिए उत्तर रेलवे ने लोगों को सतर्कता की शिकायत 155210, 09717638892 और 09868175631 पर दर्ज कराने की सलाह दी है। रेलवे स्टेशनों पर भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराने के लिए विशेष काउंटर भी खोले जा रहे हैं। भ्रष्टाचार की जानकारी लेने के लिए यात्रियों के अनुभवों से संबंधित सर्वे भी कराया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि कहां-कहां भ्रष्टाचार है।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
18 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
19 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
20 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
21 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
22 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines