Indian Railway Train Reservation Seat: भारत की लाइफ लाइन कहलाई जाने वाली भारतीय रेलवे में हर दिन लाखों-करोड़ों यात्री सफर करते हैं। अपनी कई सुविधा और अन्य वाहनों की तुलना में लंबे सफर के लिए किफायती होने के कारण ट्रेन में यात्रा करना कई लोग पसंद है। हालांकि, सीट पर आराम से लेटकर या बैठकर जाने के लिए कुछ महीनों पहले ही ट्रेन में सीट रिजर्व कर लेते हैं। एक रिजर्व सीट की टिकट के साथ हम निश्चित होकर ट्रेन में जाते हैं कि बस आराम से बैठकर या लेटकर सफर कर सकेंगे, लेकिन अगर सीट के पास पहुंचते ही दिखे कि किसी और ने सीट पर कब्जा कर रखा है तो आप क्या करेंगे?
शायद बुक कराई सीट पर किसी के बैठे पर कुछ देर तो आप भी सब्र कर ही लेंगे लेकिन जब असुविधा महसूस होगी या आपको अपना स्पेस चाहिए होगा, तो उस व्यक्ति को हटाने के लिए ही कहेंगे। हालांकि, अगर आपके लाख हटाने के बाद भी वो व्यक्ति आपकी सीट न छोड़े तो इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं।
नहीं कब्जा कर सकेगा कोई आपकी सीट
जी हां, आप भारतीय रेलवे की खास सुविधा की मदद से अपनी रिजर्व सीट पर मजे से बैठकर जा सकते हैं। अगर कोई जबरदस्ती आपकी जगह पर कब्जा कर रहा है तो इसकी शिकायत कर सकते हैं और तुरंत आपको सीट भी मिल जाएगी। आइए जानते हैं कि अगर कोई आपकी रिजर्व सीट पर कब्जा कर ले तो उसे कैसे बिना झगड़े सीट से आसानी से हटाया जा सकता है?
ट्रेन का सफर रहेगा आरामदायक
एक आरामदायक सफर के लिए आपने ट्रेन में सीट रिजर्व की और कोई दूसरा व्यक्ति सीट पर बैठ गया है तो आपको उससे लड़ने या झगड़ने की जरूरत नहीं है। बस अपने फोन से एक मैसेज भेज दीजिए ट्रेन कोच में मौजूद अटेंडेंट या यात्रा टिकट परीक्षक (TTE) को शिकायत करें। अगर फिर भी आपको सीट नहीं मिल पा रही है तो आप ट्रेन सुपरिंटेंडेंट (TS) से भी शिकायत कर सकते हैं।
139 नंबर पर SMS से करें शिकायत
अगर सीट पर कोई बैठ जाता है तो इसकी आप 139 नंबर पर मैसेज के जरिए भी शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए “SEAT
ये भी पढ़ें- Indian Railway Ticket: QR कोड और UPI पेमेंट से बुक करें टिकट
ऐसे भी कर सकते हैं शिकायत
139 नंबर पर SMS भेजकर शिकायत करने के अलावा आप 139 पर कॉल करके भी शिकायत कर सकते हैं। ये नंबर इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (IVRS) पर आधारित है। इसमें आपको शिकायत के अलावा अन्य जानकारी हासिल करने के लिए कई ऑप्शन मिलते हैं। इसके अलावा आप आरपीएफ के कंट्रोल रूम नंबर 182 पर भी संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- गुलमर्ग, श्रीनगर समेत इन 3 जगहों की सस्ते में करें सैर, जानें किराया और बुकिंग डिटेल्स
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
2 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
4 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
5 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
7 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
11 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
13 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines