Indian Railway Ticket: QR कोड और UPI पेमेंट से बुक करें ट्रेन टिकट, जानिए तरीका
Indian Railways QR Code Ticket: भारतीय रेलवे यात्री अब क्यूआर कोड और यूपीआई पेमेंट के टिकट की बुकिंग कर सकते हैं, लेकिन कैसे? आइए जानते हैं।
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Indian Railways QR Code Ticket: डिजिटल भारत के तहत देश में कई सुविधाएं धीरे-धीरे कई तकनीक को अपनाती नजर आ रही है। मेट्रो में जिस तरह से टिकट को क्यूआर कोड में बदला गया है, ठीक वैसे ही भारतीय रेलवे भी अपने यात्रियों को क्यूआर कोड टिकट (Train Ticket Via QR Code) की सुविधा देने के लिए तैयार है। ऐसे में आपको रेलवे स्टेशन की टिकट वींडो पर लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, अपने फोन की मदद से ही आप मिनटों में टिकट की बुकिंग कर सकेंगे।
पिछले महीने दक्षिणी रेलवे ने क्यूआर कोड-सपोर्ट टिकट की घोषणा की थी, अब उत्तर रेलवे की ओर से इसकी शुरुआत की जा रही है। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेलवे डिवीजन की ओर से चुनिंदा स्टेशनों पर क्यूआर कोड सेवा शुरू करने की तैयारी की है। यात्री क्यूआर कोड और यूपीआई पेमेंट के जरिए खुद ई-टिकट (Indian Railway E-Ticket) खरीद सकेंगे।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
इन सभी स्टेशन (Indian Railway Ticket) पर अब यात्रियों के लिए क्यूआर टिकट की सेवा शुरू की जा रही है। आप भारतीय रेलवे के यूटीएस ऐप से क्यूआर कोड टिकट बुक (Train QR Code Ticket Booking) कर सकते हैं। भारतीय रेलवे का यूटीएस ऐप का इस्तेमाल अनारक्षित ट्रेन सीटें बुक करने के लिए किया जा सकता है।
वीडियो में जानिए क्यूआर कोड स्कैनिंग यूटीएस ऐप से लोकल ट्रेन टिकट कैसे बुक करें?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: