---विज्ञापन---

बिजनेस

1 अप्रैल 2026 से बदल जाएगा पैसे लेने-देने का तरीका, लागू हो रहे नए न‍ियम

1 April Rule Change: एक अप्रैल से कई न‍ियम बदलने वाले हैं. बैंकों में कैश जमा करने के ल‍िए पैन की आवश्‍यकता से लेकर कार या बाइक की खरीदारी करने के कई न‍ियमों में बदलाव हो रहे हैं. यहां चेक करें

Author Written By: Vandana Bharti Updated: Feb 11, 2026 15:33
पैसों की लेनदेन का तरीका बदल रहा है.

भारत सरकार के प्रस्तावित नए इनकम टैक्स एक्ट (New Income Tax Act, 2025) के तहत 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड (PAN Card) से जुड़े नियमों में क्रांतिकारी बदलाव होने जा रहे हैं. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने इसके लिए ड्राफ्ट नियम जारी कर दिए हैं. इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य छोटे और मध्यम स्तर के लेनदेन में कागजी कार्रवाई (Compliance) को कम करना और बड़े ट्रांजेक्शन पर कड़ी नजर रखना है. आइये आपको उन 5 बड़े बदलावों के बारे में बताते हैं जो आपकी जेब और लेन-देन के तरीके को प्रभावित करेंगे:

Bank Strike Alert: कल बैंक खुले रहेंगे या बंद? SBI ने जारी की एडवाइजरी; कन्फ्यूजन दूर करें

---विज्ञापन---

1 अप्रैल से कौन से न‍ियम बदलने वाले हैं (Rule change from 1 april)

बैंक में कैश जमा और निकासी
अभी का नियम ये है क‍ि बैंक में एक दिन में 50,000 रुपये से ज्यादा कैश जमा करने पर PAN देना जरूरी होता है. 1 अप्रैल 2026 से अब दैनिक सीमा के बजाय सालाना सीमा देखी जाएगी. पूरे वित्तीय वर्ष में कुल 10 लाख रुपये तक के कैश ट्रांजेक्शन (जमा या निकासी) पर PAN की जरूरत नहीं होगी. इससे छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी.

8th Pay Commission: इन कर्मचार‍ियों को भी म‍िलेगा 8वें वेतन आयोग का लाभ, सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी

---विज्ञापन---

गाड़ी खरीदना हुआ आसान
अभी का नियम ये है क‍ि कोई भी कार (4-व्हीलर) खरीदने पर PAN अनिवार्य है. 1 अप्रैल 2026 से अब 5 लाख रुपये से कम कीमत वाली कार या बाइक खरीदने के लिए PAN की जरूरत नहीं होगी. पहली बार दोपहिया वाहनों को भी इस नियम के दायरे में स्पष्ट रूप से लाया गया है, लेकिन ₹5 लाख की सीमा के साथ.

होटल और रेस्टोरेंट के बिल
अभी का नियम ये कहता है क‍ि 50,000 से अधिक के होटल बिल पर PAN देना होता है. 1 अप्रैल 2026 से इस सीमा को दोगुना कर 1 लाख रुपये कर दिया गया है. अब शादी या बड़े इवेंट्स के लिए होटल बुकिंग करना आसान होगा.

New Income Tax Act: 5 लाख रुपये से कम कीमत वाली कार या बाइक पर नहीं होगी PAN की जरूरत! जानें

प्रॉपर्टी डील (अचल संपत्ति)
अभी के नियम के अनुसार 10 लाख से अधिक की प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री पर PAN जरूरी है. 1 अप्रैल 2026 से अब यह सीमा बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई है. यानी 20 लाख रुपये तक की जमीन या घर के सौदे में अब अधिक कागजी कार्रवाई नहीं होगी.

DA Hike: क‍ितना बढ़ेगा लेवल 1 कर्मचारियों का DA? जल्‍द म‍िलने वाला है 2 महीने का एरियर भी

बीमा (Insurance) और अन्य बदलाव
बीमा पॉलिसी :
अब किसी भी बीमा कंपनी के साथ खाता खोलने या संबंध शुरू करने के लिए PAN अनिवार्य होगा.

क्रिप्टो और डिजिटल एसेट: क्रिप्टो एक्सचेंजों को अब इनकम टैक्स विभाग के साथ ट्रांजेक्शन डेटा साझा करना अनिवार्य होगा.

PAN 2.0: सरकार एक नया स्मार्ट पैन कार्ड सिस्टम ला रही है जिसमें QR कोड होगा, जिससे डिजिटल वेरिफिकेशन तुरंत हो सकेगा.

अगर आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार (Aadhaar) से लिंक नहीं किया है, तो इसे तुरंत कर लें, वरना 2026 के इन नए नियमों का लाभ लेने के बजाय आपका कार्ड निष्क्रिय (Inactive) हो सकता है.

First published on: Feb 11, 2026 03:33 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.