केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है. 10 फरवरी 2026 की ताजा रिपोर्ट्स और AICPI-IW (महंगाई के आंकड़े) के अनुसार, जनवरी 2026 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA) की तस्वीर लगभग साफ हो गई है. सरकार होली से पहले या मार्च 2026 के पहले सप्ताह में इसकी घोषणा कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो मार्च 2026 के अंत में आने वाली सैलरी में यह क्रेडिट हो सकता है. आइये आपको बताते हैं कि महंगाई भत्ता वृद्धि के बाद एक लेवल 1 कर्मचारियों के लिए DA कितना बढ़ जाएगा और कितना एरियर मिलने की उममीद है.
कितना बढ़ेगा DA?
दिसंबर 2025 के महंगाई आंकड़ों के आधार पर, इस बार DA में 2% की बढ़ोतरी तय मानी जा रही है. अभी वर्तमान DA 58% है और 2 फीसदी इजाफे के बाद यह 60% हो जाएगा, जो जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा. इस लिहाज से देखा जाए तो लेवल 1 कर्मचारियों, जिनका न्यूनतम बेसिक पे 18000 रुपये है, उन्हें 2% बढ़ोतरी के बाद हर महीने 360 रुपये का सीधा फायदा होगा.
जब DA 60% हो जाएगा, तो लेवल 1 के कर्मचारी को मिलने वाला कुल महंगाई भत्ता 10,800 रुपये प्रति माह हो जाएगा. यह न्यूनतम बेसिक पे 18,000 रुपये के आधार निकाला गया है.
2 महीने का एरियर (Arrears) कब मिलेगा?
सरकार आमतौर पर जनवरी से प्रभावी DA की घोषणा मार्च होली के आसपास करती है. क्योंकि नया DA 1 जनवरी 2026 से लागू होगा, इसलिए मार्च की सैलरी में आपको जनवरी और फरवरी का एरियर जोड़कर मिलेगा. लेवल 1 के कर्मचारी (बेसिक 18k) के लिए 2 महीने का एरियर लगभग 720 रुपये होगा.
क्या है 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का कनेक्शन?
क्योंकि 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है, इसलिए 1 जनवरी 2026 से मिलने वाला यह DA 8वें वेतन आयोग के लागू होने तक एक अंतरिम राहत की तरह काम करेगा.
जैसे ही 8वां वेतन आयोग आधिकारिक रूप से लागू होगा, यह DA आपकी बेसिक सैलरी में मर्ज (Merge) किया जा सकता है, जिससे आपकी बेसिक पे 18,000 से बढ़कर 21,600 या उससे भी अधिक हो सकती है.