How to Make Money: अमीर बनने की चाहत दिल में भरकर हम अक्सर बस उस सही कदम का इंतजार करते रहते हैं, जो हमें मिडल क्लास से निकालकर बिलियनेयर की लिस्ट में खड़ा कर दे. उद्यमी और शादी डॉट कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल ने कुछ ऐसी ही तरकीब बता दी है, जिससे आप बहुत जल्दी अमीर बनने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं.
अनुपम मित्तल ने हाल ही में पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में उस इंवेस्टमेंट रणनीति के बारे में बताया, जो सिर्फ 20 साल में किसी व्यक्ति को 100 करोड़ रुपये का मालिक बना सकता है.
कैसे बनाए 100 करोड़ रुपये ?
अनुपम मित्तल के अनुसार इस सवाल का जवाब दो शब्दों का है, चक्रवृद्धि ब्याज. अगर आप 20 या 30 की उम्र के हैं और एसआईपी (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के ज़रिए 20 साल तक लगातार भारतीय शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो आप 100 करोड़ रुपये या 1 करोड़ से 2 करोड़ डॉलर तक कमा सकते हैं. आप बिना किसी शेयर को चुने, बिना किसी विदेशी निवेश के, बल्कि अगले 30 सालों में सिर्फ भारतीय सूचकांक खरीदकर, अपने जीवनकाल में ही अरबपति बन सकते हैं.
अनुपम मित्तल के अनुसार चक्रवृद्धि ब्याज जादुई तरीके से काम करता है.
सोने और मकान में निवेश
अनुपम मित्तल के अनुसार लॉन्ग टर्म में सोना और चांदी हमेशा अच्छा रिटर्न देते हैं. सोना कुछ सालों में 3-4x हो गया है, सोने में निवेश करना हमेशा फायदेमंद है. मित्तल कहते हैं कि जब पैसे हों, तो एक प्राथमिक घर खरीद लो.
संबंधित खबरें
सब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
40 mins ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
1 hr agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
3 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
7 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
9 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines