होली के दिन शेयर बाजार के खुलते ही स्टॉक में भारी गिरावट आई है. मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग का असर शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां देश होली का जश्न मना रहा है वहीं निवेशकों को बहुत बड़ा झटका लगा है. शेयर बाजार में एक ही झटके में 9 लाख करोड़ डूब गए हैं.
1700 अंक से ज्यादा सेंसेक्स और निफ्टी में 500 अंक की गिरावट
शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है. बता दें कि, सेंसेक्स 1700 अंक गिरकर 78600 के नीचे है और निफ्टी 500 अंक गिर गया है. अब निफ्टी 24350 के नजदीक पहुंच गया है. इसके अलावा बैंक निफ्टी में भी 1000 अंक की गिरावट आई है. इस भारी गिरावट के कारण निवेशकों का भारी नुकसान हुआ है.
ये भी पढ़ें – 2000 के नोट को लेकर आया नया अपडेट, RBI ने कही बड़ी बात
होली पर निकला निवेशकों का दिवाला
बता दें कि शेयर बाजार में आई इस भारी गिरावट के कारण निवेशकों को बहुत ही नुकसान हुआ है. निवेशकों के कुल 9 लाख करोड़ रुपये एक ही झटके में डूब गए. BSE के टॉप 30 शेयरों की बात करें तो टेक कंपनियों को छोड़कर बाकि सभी 25 शेयर में भारी गिरावट आई है.
टाटा स्टील 5 फीसदी और अडानी पोर्ट 4 फीसदी तक गिर चुका है. इसके साथ ही महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडिगो के शेयरों में 4 फीसदी की गिरावट आई है. बीते सोमवार को बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन 456.9 लाख करोड़ रुपये था जो आज मंगलवार को मार्केट खुलने के बाद घटकर 447.9 लाख करोड़ हो गया है. इससे निवेशकों को सीधा-सीधा 9 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है.
संबंधित खबरें
क्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
29 mins agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
1 hr agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
1 hr agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
2 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
3 hrs agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
4 hrs agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
5 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
6 hrs agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines