Govt new rules for Chinese Mobile Companies: केंद्र सरकार ने भारत में कारोबार करने के लिए चीनी मोबाइल कंपनियों के लिए कुछ नियम तैयार किए हैं। इसमें कंपनियों को दिशार्निदेश जारी करते हुए Xiaomi, Oppo, Realme और Vivo को अपने स्थानीय परिचालन में भारतीय इक्विटी भागीदारों को शामिल करने के लिए कहा है।
इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने चीनी मोबाइल हैंडसेट कंपनियों से मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO), मुख्य तकनीकी अधिकारी (CTO), आदि जैसी शीर्ष भूमिकाओं में भारतीय अधिकारियों को नियुक्त करने के लिए कहा है।
इसके अलावा सरकार ने चीनी मोबाइल फर्मों को भारतीय अनुबंध निर्माताओं को नियुक्त करने, भारत से निर्यात का विस्तार करने और केवल स्थानीय वितरकों को नियुक्त करने का निर्देश दिया है।
साथ ही सरकार द्वारा उन्हें कर चोरी के खिलाफ भी चेतावनी दी गई है और कानूनी अनुपालन का निर्देश दिया गया है।
क्या है मामला?
चीनी फर्मों के लिए नए नियम इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा निर्देशित किए गए थे जिसमें सरकार ने चीनी मोबाइल फर्मों और इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA) के साथ संवाद किया था।
यह बैठक इसलिए हुई क्योंकि कई चीनी स्मार्टफोन निर्माता कर चोरी और हजारों करोड़ रुपये के अवैध प्रेषण के लिए जांच के दायरे में हैं। केंद्र चाहता है कि ये कंपनियां स्थानीय प्रतिभाओं का लाभ उठाएं और भारत को अपना निर्यात और उत्पादन आधार बनाएं।
पिछले महीने केंद्र ने निवेश आकर्षित करने और भारतीय कंपनियों की क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईटी हार्डवेयर के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना को मंजूरी दी थी। पीएलआई योजना का बजट परिव्यय छह साल की अवधि के लिए 17,000 करोड़ रुपये है।
संबंधित खबरें
Infosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
7 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
11 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
15 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
16 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
18 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
20 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
21 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
21 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
22 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines